- टेस्ट फिफ्टी प्लस, पचास से अधिक आयु वाले कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के चिन्हांकन के लिये चलेगा विशेष अभियान
- कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
- फीवर सेंटर में दिये गए तीन घंटे आपकी जिंदगी आसानी से बचा सकते हैं
- कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने की नागरिकों से भी अपील, कहा लक्षण दिखते ही टेस्ट करा लिया और सजगता बरती तो कोरोना पर नियंत्रण होगा आसान
–
–
–
दुर्ग। टेस्ट फिफ्टी प्लस, पचास से अधिक आयु वाले कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के चिन्हांकन के लिए विशेष अभियान चलेगा। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जितने जल्दी इस वर्ग में बीमारी की पहचान होगी, इसे नियंत्रित करने की दिशा में कार्य किया जा सकेगा। थोड़ी भी देर होने पर संक्रमण फैल जाता है। साथ ही उन्होंने पचास वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सर्दी-खांसी, बुखार, गले में खराश जैसे कोरोना के लक्षण प्रगट होते ही जांच कराएं। फीवर सेंटर में दिये गए तीन घंटे आपकी जिंदगी बचा सकते हैं।
कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के लक्षण प्रगट होते ही टेस्ट करा लेने और इसकी पहचान हो जाने से आरंभिक स्थिति में इसे नियंत्रित करना आसान होता है। समय बीतने पर इसका दुष्प्रभाव फेफड़ों में फैलने लगता है और आक्सीजन की दिक्कत महसूस होने लगती है तथा जीवन में संकट आ जाता है। जैसे ही लक्षण दिखे, बिना समय गंवाये आसपास के फीवर सेंटर में जाएं। ऐसे 40 फीवर सेंटर जिले में कार्यरत हैं। हो सकता है कि इसमें आपको अपना दो-तीन घंटे देना पड़े लेकिन आने वाले लंबे जीवन के लिए यह समय बहुत अमूल्य है। इस समय की गई थोड़ी भी लापरवाही आपकी जान पर बन आएगी।
कलेक्टर ने ऐसे लक्षण वाले युवाओं से भी अपील की है कि टेस्ट कराएं। टेस्ट कराने से उनकी पहचान होगी, वे भी जल्द स्वस्थ हो पाएंगे और अपने घर के बुजुर्गों और गंभीर बीमारी वाले परिजनों को भी कोरोना के संक्रमण से बचा सकेंगे। कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई है। जिला अस्पताल में भी फीवर सेंटर बढ़ाये गए हैं। होम आइसोलेशन की सुविधा भी है और मानिटरिंग भी की जा रही है। प्रारंभिक स्टेज में पकड़ में आ जाने पर कोरोना को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। किसी भी सूरत में समय न गंवाये। सर्दी खांसी, बुखार से जुड़ा हुआ कोई भी लक्षण कोरोना हो सकता है। कलेक्टर ने कहा कि आपके देखभाल के लिए होम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर में पूरी टीम तैयार की गई है। कोविड केयर सेंटर में यह सुविधा दी गई है।
विशेषज्ञों की टीम इसकी मानिटरिंग कर रही है। बिना समय गंवाये टेस्ट कराएं। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह पालन करें। अपने परिचितों से भी मिलने में मास्क लगाये रखना न भूलें। बेवजह भीड़ वाली जगहों पर न जाएं। कलेक्टर ने यह भी कहा कि जिन लोग होम आइसोलेटेड हैं उनके परिवारों को सामान आदि की जरूरत पड़ सकती है। पड़ोसी उनके घर के सामने यह चीजें छोड़ सकते हैं। होम आइसोलेटेड लोगों की दवाओं आदि की पूरी व्यवस्था और उनके स्वास्थ्य की निगरानी जिला प्रशासन की टीम कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...