छत्तीसगगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने राजधानी रायपुर के भीमराव अम्बेडकर वार्ड मोवा में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में चुनाव करने के लिये आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने चर्चा में उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सभी निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। कांग्रेस ने पूरे प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों पूरी आक्रमकता से अपना चुनाव अभियान चलाया है।










