रायपुर। (ekhabri.com) छत्तीसगढ़ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ग्लोबल आउटरीच मिशन के तहत जापान और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुआ है। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को राज्य में नए अवसरों से जोड़ना है।
टोक्यो और ओसाका में निवेश पर फोकस
प्रतिनिधिमंडल 22 से 24 अगस्त तक टोक्यो में जापानी उद्योगपतियों, व्यापार संघों और निवेशकों से मुलाकात करेगा। वहीं 25 और 26 अगस्त को ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 में हिस्सा लिया जाएगा। एक्सपो में भारत मंडपम अंतर्गत विशेष छत्तीसगढ़ पवेलियन लगाया जाएगा, जिसमें राज्य की समृद्ध विरासत, औद्योगिक विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और सतत विकास की तस्वीर दुनिया के सामने पेश की जाएगी।
सियोल में गोलमेज बैठकें और साझेदारी
दौरे का अंतिम चरण 27 से 29 अगस्त तक सियोल में होगा। यहां निवेशक गोलमेज बैठकें, सेक्टर-विशेष संवाद और कोरिया की शीर्ष कंपनियों से बातचीत आयोजित होगी। इसका मकसद दीर्घकालिक साझेदारियाँ स्थापित करना और प्रौद्योगिकी व नवाचार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।
छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश गंतव्य बनाने की पहल
इस दौरे से छत्तीसगढ़ इस्पात, खनन, स्वच्छ ऊर्जा और स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित करने की दिशा में बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल राज्य की सक्रिय नीतियों और आर्थिक विकास की नई संभावनाओं को गति देगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...