रायपुर, 31 मार्च 2026।खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। कप्तान किरण पिस्दा के ऑलराउंड खेल की बदौलत टीम ने सेमीफाइनल में अरुणाचल प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर जीत दर्ज की।

स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच 2-2 की बराबरी रही। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जहां किरण ने कप्तानी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
मैच के दौरान किरण ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 18वें मिनट में गोल कर छत्तीसगढ़ को 2-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि अरुणाचल प्रदेश ने वापसी करते हुए 41वें और 86वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया।
पेनल्टी शूटआउट में किरण ने बड़ा फैसला लेते हुए गोलकीपर की भूमिका निभाई। उन्होंने दो शानदार बचाव किए और खुद एक पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। इस जीत के बाद मैदान में खिलाड़ियों ने जश्न मनाया।
किरण पिस्दा ने मैच के बाद कहा कि उनका लक्ष्य हर हाल में टीम को फाइनल तक पहुंचाना था और उन्हें अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह अपनी टीम के लिए गोलकीपिंग कर चुकी हैं।
अब फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ का सामना झारखंड और गुजरात के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। उल्लेखनीय है कि ग्रुप स्टेज में छत्तीसगढ़ पहले ही गुजरात को 2-1 से हरा चुका है।
वहीं, महिला हॉकी में भी छत्तीसगढ़ की टीम कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई है। सेमीफाइनल में ओडिशा से 1-5 से हारने के बाद अब टीम 1 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खिलाफ तीसरे स्थान के मुकाबले में उतरेगी।
हॉकी का फाइनल मुकाबला झारखंड और ओडिशा के बीच खेला जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...