Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ को टीबी उन्मूलन में देशभर में मिला पहला स्थान, स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ सम्मान - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ को टीबी उन्मूलन में देशभर में मिला पहला स्थान, स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ सम्मान

रायपुर, 30 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ ने टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय प्रयासों में पहला स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। रायपुर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के उत्कृष्ट स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सजग, संवेदनशील और पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में छत्तीसगढ़ पूरे संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।

 

उन्होंने बताया कि राज्य की 4103 ग्राम पंचायतें अब तक टीबी मुक्त घोषित की जा चुकी हैं, जो जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम जनता के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। छत्तीसगढ़ को ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’ अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

 

निक्षय निरामय अभियान में उल्लेखनीय कार्य:

छत्तीसगढ़ में चलाए गए 100 दिवसीय निक्षय निरामय अभियान के तहत 36 लाख से अधिक हाई रिस्क व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, 4.5 लाख एक्स-रे और 1.5 लाख टीबी जांच की गई। इन प्रयासों से 17 हजार नए मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर इलाज प्रदान किया गया। साथ ही 3130 नए ‘नि-क्षय मित्र’ पंजीकृत हुए जिन्होंने 25 हजार से अधिक मरीजों को पोषण सहायता दी।

 

राज्य को मिले सम्मान:

  • 350 से कम पंचायतों वाले जिले:

  • प्रथम: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

  • द्वितीय: कोरिया

  • तृतीय: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

 

  • 350 से अधिक पंचायतों वाले जिले:

  • प्रथम: जशपुर

  • द्वितीय: सरगुजा

  • तृतीय: रायगढ़

Read Also  वन्यजीवों और जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं का विद्यार्थियों ने लिया व्यवहारिक ज्ञान

 

  • नि-क्षय मित्र श्रेणी:

  • प्रथम: गरियाबंद

  • द्वितीय: रायपुर

 

  • 100 दिवसीय अभियान में:

  • उच्च वरीयता वाले जिले:

  • प्रथम: नारायणपुर

  • द्वितीय: कोंडागांव

  • निम्न वरीयता वाले जिले:

  • प्रथम: कांकेर

  • द्वितीय: मुंगेली

 

  • NQAS श्रेणी:

  • प्रथम: रायपुर

  • द्वितीय: महासमुंद

  • तृतीय: दुर्ग

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम भावना और सामूहिक प्रयासों को मिला पुरस्कार

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान राज्य की स्वास्थ्य टीम की प्रतिबद्धता और कार्यक्षमता का परिणाम है। ‘नि-क्षय मित्र’ अभियान ने सामुदायिक भागीदारी की मिसाल पेश की है।

 

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *