रायपुर। नारी शक्ति की प्रतीक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को पुनः दोहराया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस मौके पर विशेष लेख के माध्यम से रानी अहिल्याबाई के आदर्शों को आज की सामाजिक योजनाओं से जोड़ा।
अहिल्याबाई होलकर का जीवन त्याग, सेवा और न्याय की प्रेरणा है। एक युवा विधवा होने के बावजूद उन्होंने मालवा राज्य को कुशलता से संभाला और अनेक धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण से भारत की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजा। उन्होंने यह सिद्ध किया कि यदि नारी को अधिकार और अवसर मिले, तो वह समाज और राष्ट्र को दिशा दे सकती है।
छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता : महिला बने आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। निम्नलिखित योजनाएं इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं:
महतारी वंदन योजना : विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को हर माह ₹1,000 की सहायता। अब तक 70 लाख महिलाओं को ₹9788.78 करोड़ की राशि प्रदान की जा चुकी है।
स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण : महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से लाखों महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर किया गया है।
सुरक्षा और न्याय की व्यवस्था : महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर, फास्ट ट्रैक कोर्ट, विधिक सहायता जैसे संसाधनों से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के चार स्तंभों पर आधारित एक सशक्त समाज की दिशा में कार्य कर रही है। रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती केवल इतिहास का स्मरण नहीं, बल्कि भविष्य के लिए संकल्प है — एक ऐसे समाज का निर्माण जहां हर महिला नेतृत्व की भूमिका निभा सके।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने के इस अभियान में सहभागी बनें।
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...