Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग को मिली बड़ी सौगात, केंद्र सरकार ने PM-USHA के तहत 214 करोड़ की राशि की स्वीकृत - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग को मिली बड़ी सौगात, केंद्र सरकार ने PM-USHA के तहत 214 करोड़ की राशि की स्वीकृत

 

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा मंत्री के प्रयासों के बाद उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालयों एवं शासकीय महाविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण हेतु केन्द्र प्रवर्तित योजना राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) वर्तमान में PM-USHA के तहत 214 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृति प्रदान हुई है

 

आयुक्त, उच्च शिक्षा, सह परियोजना संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय शारदा वर्मा द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार भारत सरकार से PM-USHA योजना अंतर्गत संस्थावार स्वीकृत कार्यों का अनुमोदन माह मार्च 2024 में प्राप्त हुआ है। माह मार्च 2024 में परियोजना सलाहकार मंडल की बैठकों में परीक्षण उपरांत राज्य की निम्नानुसार संस्थाओं को PM-USHA योजना के विभिन्न घटकों में अनुदान राशि स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

 

छत्तीसगढ़ में मल्टी एजुकेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटीज के तहत नवीन निर्माण, रिनोवेशन/ उन्नयन कार्य, फर्नीचार एवं उपकरण नवीन सुविधाएँ विकसित करना तथा सॉफ्ट स्किल्स सुविधा विकसित करने के लिए शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर को 100 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए।

 

विश्वविद्यालयों को मजबूत करने के लिए अनुदान के तहत नवीन निर्माण, रिनोवेशन/ उन्नयन कार्य, फर्नीचार एवं उपकरण, नवीन सुविधाएँ विकसित करना तथा सॉफ्ट स्किल्स सुविधा विकसित करने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर को 20 करोड़ रुपए, पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को 20 करोड़ रुपए प्रदान स्वीकृत किए गए।

 

विद्यालयों को मजबूत करने के लिए अनुदान के तहत विभिन्न कार्यों हेतु स्वर्गीय दौलत राम शर्मा शासकीय पीजी महाविद्यालय, कसडोल को करीब 5 करोड़ रुपए, शासकीय काकतीय पीजी महाविद्यालय, जगदलपुर को 5 करोड रुपए, शासकीय मदनलाल शुक्ला महाविद्यालय, सीपत को 5 करोड रुपए, बीसीएस शासकीय पीजी महाविद्यालय, धमतरी को 5 करोड रुपए, इंदिरा गांधी शासकीय पीजी महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई को 5 करोड रुपए, शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय, राजिम को लगभग 5 करोड रुपए स्वीकृत किए गए है।

Read Also  पहाड़ी कोरवा परिवार आत्महत्या मामले में राज्यपाल को ज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा है कि, 214 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत होने से राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का उन्नयन होगा। जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को काफी लाभ होगा।राज्य के संस्थाओं को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *