Google Analytics Meta Pixel रोगी सुरक्षा गतिविधियों को उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के साथ लागू करने और स्व-मूल्यांकन के लिए छत्तीसगढ़ सम्मानित - Ekhabri.com

रोगी सुरक्षा गतिविधियों को उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के साथ लागू करने और स्व-मूल्यांकन के लिए छत्तीसगढ़ सम्मानित

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस’ पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राज्य को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र दिया गया

रायपुर-केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रोगी सुरक्षा गतिविधियों को “सकुशल” (SaQushal) के माध्यम से लागू करने में उत्कृष्ट प्रतिबद्धता और स्व-मूल्यांकन के लिए छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया है। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राज्य को इसके लिए प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।रोगियों की सुरक्षा के बारे में दुनिया भर में लोगों को जागरूक करने और इसके लिए समन्वय व वैश्विक समझ बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 17 सितम्बर को विश्व स्तर पर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 15 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में रोगी सुरक्षा के लिए अच्छा काम करने वाले राज्यों को सम्मानित किया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री विशाल चौहान, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. नेहा गर्ग, नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसर्च सेंटर के कार्यकारी निर्देशक श्री अतुल कोटवाल, क्वालिटी एंड पेशेंट सेफ्टी नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसर्च सेंटर के सलाहकार डॉ. जे.एन. श्रीवास्तव तथा विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद थे।कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री विशाल चौहान ने राज्यों के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र प्राप्त अस्पतालों को गुणवत्ता मानक बनाए रखने को कहा। उन्होंने सभी राज्यों के अन्य शासकीय अस्पतालों को भी जल्द से जल्द गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए तैयारी करने को कहा जिससे देश के सभी सरकारी अस्पतालों में  मरीज़ों को एक समान गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *