Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ विधानसभा : बसपा विधायक ने कहा- उनके जिले में बिना रिश्वत लिए काम नहीं करते आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी, मंत्री बोले- जांच कराएंगे - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ विधानसभा : बसपा विधायक ने कहा- उनके जिले में बिना रिश्वत लिए काम नहीं करते आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी, मंत्री बोले- जांच कराएंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी की विधायक इंदू बंजारे ने जांजगीर-चांपा जिले के आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। उनका कहना था, उनके जिले में विभागीय अधिकारी बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं करते। आदिवासी विकास विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, आरोपों की जांच कराएंगे। जांजगीर-चांपा की पामगढ़ विधानसभा से बसपा विधायक इंदू बंजारे ने प्रश्नकाल में आदिवासी विकास विभाग के आश्रमों-छात्रावासों में संविदा पर तैनात रसोइयों के मानदेय को लेकर सवाल पूछा था। मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने लिखित उत्तर में उन्हें बताया, आश्रमों-छात्रावासों में संविदा पर कोई रसोइया नहीं रखा गया है। बसपा विधायक ने उनके जिले में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा दिया। उन्होंने कहा, उनके जिले में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पीसी लहरे और उनके बाबू हर काम का पैसा लेते हैं। उन्हीं लोगों का काम होता है, जिन्होंने रिश्वत दी हुई है। विधायक ने दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। बसपा विधायक के आरोपों के बाद भाजपा विधायक भी उनके समर्थन में आ गये। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, यह गंभीर मुद्दा है। एक विधायक, विधानसभा को भ्रष्टाचार की जानकारी दे रही है। भ्रष्ट अधिकारियों का नाम बता रही है। उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा ने क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी में जांच की मांग की। आदिवासी विकास और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बिना किसी लागलपेट के शिकायतों की जांच की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा, विधायक के शिकायतों की जांच करा लेते हैं। बसपा की इंदू बंजारे पहली बार विधायक चुनी गई हैं।
बेरोजगारों के मुद्दों पर होता रहा हंगामा
विधानसभा में विपक्ष ने सोमवार को बेरोजगारों और संविदा कर्मियों का मामला उठाया। इसके लिए बार-बार हंगामा होता रहा। प्रश्नकाल में भाजपा विधायकों ने विद्या मितान की तनख्वाह नहीं मिलने और शिक्षकों की नियुक्ति का मामला उठाया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, विभाग में विद्या मितान की कहीं नियुक्ति नहीं है। आदिवासी क्षेत्रों में अतिथि शिक्षक जरूर नियुक्त किए गए थे, लेकिन स्कूल बंद होने की वजह से उनसे काम लेना संभव नहीं है। मंत्री ने नियमित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की तिथि नहीं बताई तो विपक्ष आक्रामक हो गया। मंत्री पर संतोषजनक जवाब नहीं देने का आरोप लगाया। नारेबाजी करते हुए भाजपा विधायकों ने वॉकआउट किया।
हंगामे की वजह से रोकनी पड़ी कार्यवाही
बाद में भाजपा विधायकों ने बेरोजगारों के मुद्दे पर काम रोककर चर्चा कराने की मांग की। विधानसभा उपाध्यक्ष ने इसे अस्वीकार कर दिया। उसके बाद विपक्ष हंगामा करने लगा। जवाब देने के लिए कांग्रेस विधायक अपनी सीट से खड़े हो गए। इसकी वजह से सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए रोक दी गई।
इस सत्र में तीसरी बार श्रद्धांजलि
विधानसभा में सोमवार को सबसे पहले दिवंगत पूर्व मंत्री झितरुराम बघेल को श्रद्धांजलि दी गई। उनके सम्मान में सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित रही। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे बघेल का रविवार को निधन हो गया था। शीतकालीन सत्र में यह तीसरा मौका था, जिसमें सदन में किसी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी गई। 21 दिसम्बर को सत्र शुरू हुआ तो हीरासिंह मरकाम, पूरनलाल जांगड़े, लाल महेंद्र सिंह टेकाम और घनाराम साहू के निधन पर शोक जताया गया। 22 दिसम्बर को सदन में मध्य प्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया। उस दिन सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित रही।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...