महाकुंभ 2025 में छत्तीसगढ़ पैवेलियन: 50 हजार श्रद्धालुओं को निःशुल्क ठहरने-भोजन की सुविधा,मनोज कुमार सिंह, सहायक संचालक ( महाकुम्भ से लौटकर) - Ekhabri.com
रायपुर, 27 फरवरी 2025:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ऐतिहासिक पहल से महाकुंभ 2025 में छत्तीसगढ़ की जनता को विशेष अवसर मिला। प्रयागराज के सेक्टर 6 में साढ़े चार एकड़ में बने छत्तीसगढ़ पैवेलियन में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने निःशुल्क ठहरने और भोजन की सुविधा का लाभ उठाया।
मुख्यमंत्री साय ने पहले ही अपने संबोधनों में राज्य के श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया था कि महाकुंभ में उनके ठहरने और खाने की चिंता सरकार करेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत कर कुंभ मेला क्षेत्र में छत्तीसगढ़ पैवेलियन का निर्माण कराया गया।
45 दिनों तक चले महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई और सरकार की इस पहल की सराहना की। छत्तीसगढ़ पैवेलियन केवल राज्य के श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।
छत्तीसगढ़ पैवेलियन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जलवा
पैवेलियन में छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई। अन्य राज्यों के पैवेलियन जहां रात 8 बजे बंद हो जाते थे, वहीं छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 10 बजे तक चलता रहा।
बस्तर के गौर मुकुट से सजे प्रवेश द्वार से लेकर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तक, सब कुछ राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता था। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की चार ईष्ट देवियों के दर्शन, सिरपुर, चित्रकोट वाटरफॉल, नया रायपुर जैसे पर्यटन स्थलों की जानकारी भी लोगों को दी गई।
1000000112
तकनीक के प्रयोग से बढ़ा आकर्षण
पैवेलियन में 360 डिग्री वीडियो वाले इमर्सिव डोम और वर्चुअल रियलिटी के जरिए छत्तीसगढ़ को जानने का मौका मिला। ग्रामीण संस्कृति, कला, आभूषण, नृत्य, और पशु-पक्षियों की झलक भी दिखाई गई, जिसने मीडिया का भी ध्यान आकर्षित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ को ‘एकता का महाकुंभ’ बताया और छत्तीसगढ़ पैवेलियन ने इसे साकार किया। यहां बिना किसी भेदभाव के सभी को निःशुल्क भोजन और आवास की सुविधा दी गई।
मुख्यमंत्री साय ने योगी आदित्यनाथ को दी बधाई
महाकुंभ के समापन पर मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महाकुंभ के सफल आयोजन और छत्तीसगढ़ को साढ़े चार एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।
छत्तीसगढ़ पैवेलियन के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का भव्य प्रदर्शन हुआ, जिसने राज्य की तीन करोड़ जनता को गौरव का अनुभव कराया। यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक पवित्र यात्रा बना, बल्कि छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई।
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...