छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार अनुज शर्मा नियुक्त किये गए यूनिसेफ के राज्य सेलिब्रिटी एडवोकेट

यूनिसेफ के राज्य सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में लोकप्रिय फिल्म अभिनेता अनुज शर्मा की नियुक्ति के किये आयोजित किया गया औपचारिक समारोह
 
रायपुर। यूनिसेफ ने आज यहां एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए लोकप्रिय फिल्म स्टार, गायक और पद्म पुरस्कार विजेता अनुज शर्मा को प्रतिष्ठित ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ का दर्जा दिया। वह छत्तीसगढ़ के पहले यूनिसेफ सेलिब्रिटी एडवोकेट ’हैं।

छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ चीफ जॉब ज़कारिया ने यूनिसेफ के प्रतिष्ठित ‘सेलेब्रिटी एडवोकेट्स’ क्लब में अनुज शर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया। भारत में यूनिसेफ के अन्य प्रसिद्ध अधिवक्ताओं में फिल्म स्टार माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, शर्मिला टैगोर और आयुष्मान खुराना शामिल हैं।

समारोह को सम्बोधित करते हुए ज़करिया ने कहा कि लोगो को प्रभावित करने और समाज में बदलाव लाने में मशहूर हस्तियां सक्षम होती है।“यूनिसेफ की अपेक्षा है कि राज्य में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु परिवारों में 10 प्रमुख व्यवहारों को बढ़ावा देने में अनुज शर्मा का सक्रीय समर्थन प्राप्त होगा। COVID महामारी के दौरान, जिस तरह अपील और संदेशों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फ़ैलाने में अनुज शर्मा ने मदद की, यूनिसेफ इसकी सराहना करता है”।

इस अवसर पर,अनुज शर्मा ने कहा, “इस सम्मान के लिए मैं यूनिसेफ का धन्यवाद करता हूँ। मेरा दृढ़ विश्वास है कि हर बच्चा जीवन में एक बेहतर शुरुआत का हकदार है, और किसी भी बच्चे के जीवन पर कुपोषण और रोके जाने योग्य बीमारियों का कुप्रभाव नहीं पढ़ना चाहिए। मैं छत्तीसगढ़ में कुपोषण, एनीमिया, बाल मृत्यु, बाल विवाह, बाल श्रम और बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए सभी प्रयासों में अपना समर्थन दूंगा। मैं राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना करता हूं।

अनुज शर्मा ने ब्लू ब्रिगेड के सदस्यों से बातचीत की और उनकी आकांक्षाओं और विचारों को सुना। युवा स्वयंसेवकों ने उन्हें गांवों और मलिन बस्तियों में बच्चों की शिक्षा, टीकाकरण और पोषण सुनिश्चित करने के अपने अनुभवों और प्रयासों के बारे में बताया। यूनिसेफ और NSS की एक अभिनव पहल है ‘ब्लू ब्रिगेड’, जिसके तहत 50,000 से अधिक युवा स्वयंसेवक छत्तीसगढ़ में बच्चों से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहें हैं।

यूनिसेफ के कम्युनिकेशन ऑफिसर सैम सुधीर बंदी ने कहा, “युवाओं के आइकॉन, अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ में युवाओं और किशोरों की आवाज़ को बुलंद करने में अहम् भूमिका अदा करेंगे”।

अनुज शर्मा को छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग का सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी सिनेमा में 20 साल पूरे किए हैं। अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी, संबलपुरी, झारखंडी, बुंदेलखंडी, गुजराती और भोजपुरी भाषाओं में 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *