Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस की धूम - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस की धूम

कबड्डी बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग तो बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग अव्वल 

बांटी खेल में रायपुर संभाग पहले स्थान पर, सरगुजा संभाग का दूसरा स्थान

रायपुर-छत्तीसगढ़िया ओलपिंक के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया गया। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन राजधानी रायपुर के विभिन्न खेल परिसरों में किया जा रहा है। जिनमें सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, आउटडोर स्टेडियम, माधवराव सप्रे शाला मैदान एवं स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में विभिन्न खेल विधाओं के प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में राज्य के सभी संभागों के लगभग 2 हजार से अधिक प्रतिभागी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस खेल का आयोजन हुआ। सभी प्रतिस्पर्धाएं तीन आयु वर्गों में आयोजित की गईं। जिसमें 18 वर्ष से कम उम्र के प्रतिभागी, 18 से 40 वर्ष तक और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में महिला एवं पुरूष वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।   18 वर्ष से कम आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिताएं में दुर्ग संभाग ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं रायपुर और बस्तर संभाग को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल हुआ। इसी तरह बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग ने बाजी मारी। वहीं बस्तर संभाग ने दूसरा और सरगुजा संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। संभाग के मध्य हुए बांटी की प्रतियोगिता में आज 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (महिला) में रायपुर संभाग ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग ने द्वितीय और दुर्ग संभाग ने तृतीय स्थान हासिल किया। बांटी प्रतियोगिता में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (पुरुष) में सरगुजा दुर्ग और बस्तर को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। इसी तरह फुगड़ी प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग की स्नेहा पटेल ने प्रथम, रायपुर संभाग की अंकिता एवं बस्तर संभाग की खोमेश्वरी कोडोपी ने द्वितीय और बिलासपुर संभाग की अंशु साहू ने तृतीय स्थान हासिल किया।  इसी तरह बिल्लस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में जहां एक ओर सरगुजा के मो. सरफराज अंसारी ने प्रथम, बस्तर के खेमसिंह ने द्वितीय और दुर्ग संभाग के ईशान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तो वहीं दूसरी ओर बालिका वर्ग में बस्तर संभाग की उर्मिला मौर्य ने पहला, रायपुर संभाग के मीनाक्षी धु्रव ने दूसरा सरगुजा संभाग के काजल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 18 से 40 आयु वर्ग (पुरुष) में सरगुजा संभाग के रामपाल ने पहला, दुर्ग संभाग के पाल सिंह ने दूसरा और रायपुर संभाग के ओमकार को तीसरा स्थान मिला और महिला वर्ग में सरगुजा संभाग की नंदिनी ने पहला, बिलासपुर संभाग की सूरुची केंवट ने दूसरा और रायपुर संभाग की सुनीता धु्रव ने तीसरा स्थान अर्जित किया। भौंरा प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में रायपुर के शिवम वर्मा ने बाजी मारी, वहीं सरगुजा के सोनू राम ने दूसरा और बस्तर के शिवम ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह बालिका वर्ग में दुर्ग की कुमकुम ने पहला, सरगुजा संभाग की चांदनी रजवाड़े ने दूसरा और बस्तर की ऋतु कोर्राम ने तीसरा स्थान हासिल किया। भौंरा प्रतियोगिता के 18 से 40 आयु वर्ग में सरगुजा संभाग के कृष्ण प्रसाद ने पहला, रायपुर के मोनू निषाद ने दूसरा और बिलासपुर संभाग के शत्रुहन सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं महिला वर्ग में दुर्ग संभाग की नूतन गजपाल ने पहला, बिलासपुर संभाग की राजकुमारी ने दूसरा और सरगुजा संभाग की संगीता गोयल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 40 वर्ष से अधिक महिला आयु वर्ग में रायपुर की लताबाई ने पहला, बिलासपुर संभाग की जमुना बाई ने दूसरा और बस्तर संभाग की इंद्राणी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में बस्तर संभाग के रामदयाल सलाम ने पहला, बिलासपुर संभाग के हेतराम पटेल एवं सालिक पाल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान पर बाजी मारी। उल्लेखनीय है कि सभी प्रतिभागियों ने बड़े ही उत्साह से खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया और छत्तीसगढ़ के विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों को पुनः मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से किए जा रहे छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल को खेल प्रेमियों ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता के आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...