छात्रावास दिवस के कार्यक्रम में उद्योग मंत्री शामिल होकर बच्चों को दिए सुनहरा भविष्य गढ़ने की सलाह
कांकेर-छात्रावास दिवस के अवसर पर राज्य के उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने पीएमटी छात्रावास कांकेर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। छात्रावास दिवस कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग भी उपस्थित हो पर बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया। श्री लखमा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माता-पिता ने आप लोगों को कॉलेज में पढ़ने के लिए भेजे हैं, उन्हे आशा होगी कि हमारे बच्चे पढ़-लिखकर एक दिन अच्छे अधिकारी बनेंगे, उनके सपनों को साकार करने के लिए आप लोग अच्छे से पढ़ें और अपने भविष्य को बेहतर बनाएं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है, राज्य के प्रत्येक विकासखंडों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलकर अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है, जिसके माध्यम से गरीब परिवार के बच्चे भी अब अंग्रेजी पढ़-लिखकर अफसर बनकर दूसरे राज्यों में भी अपनी सेवा दे सकेगे। उन्होंने कहा कि कांकेर जिला बस्तर संभाग के सबसे विकसित ज़िला है, सभी क्षेत्रों में यहां के लोग शासन की योजनाओं का लाभ लेने में सफल हो रहे है। शासकीय नौकरी में भी बस्तर संभाग के सभी जिलों में कांकेर के विद्यार्थी सेवाएं दे रहे हैं, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। श्री लखमा ने कहा कि जीवन अनमोल है, समय में किये गये कार्य का लाभ लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने अबूझमाड़ के आश्रम का जिक्र करते हुए कहा कि माड़ क्षेत्र के बच्चे आज पढ़ लिखकर उच्च पदों पर पहुंच रहे हैं। इसी प्रकार अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ कर विद्यार्थी पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य का नाम भी रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरे देश में धान खरीदी के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है, जिसके छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल और समृद्धि हो रहे हैं। दंतेवाड़ा के महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा नेट के माध्यम से महुआ एकत्र कर साफ सफाई और स्वादिष्ट होने के लिए देश के बाहर अमेरिका में 116 किलो में निर्यात किया जा रहा है, जिससे समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। राज्य सरकार ने लघु वनोपज की खरीदी करने से वनांचल क्षेत्र के लोगों को वनोपज से अच्छी आमदनी मिल रही है। बस्तर का विकास के लिए उद्योग लगाने की आवश्यकता है, जिससे बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में छात्रावास के बच्चों की मांग पर उद्योग मंत्री श्री लखमा ने छात्रावास भवन के मरम्मत कार्यों को पूर्ण कराने अधिकारियों को निर्देशित किये। कार्यक्रम को संसदीस सचिव एवं विधायक श्री शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, भानुप्रतापदेव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम ने भी संबोधित किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...