Google Analytics Meta Pixel लोक पर्व हरेली के अवसर पर होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज 17 जुलाई को - Ekhabri.com

लोक पर्व हरेली के अवसर पर होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज 17 जुलाई को

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव एवं अध्यक्ष संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक  विनोद चंद्राकर होंगे

शुभारंभ कार्यक्रम शा बालक उमा विद्यालय महासमुन्द में दोपहर12 बजे से 16 खेलों का होगा आयोजन

महासमुंद- छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आगाज हरेली त्यौहार 17 जुलाई,सोमवार से हो रहा है। शुभारम्भ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी श्री द्वारिकाधीश यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक श्री विनोद चंद्राकर करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम महासमुन्द के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुन्द में दोपहर 12 बजे से होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक श्री देवेंद्र बहादुर सिंह , छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष  अग्नि चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल , नगर पालिका अध्यक्ष  राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कृष्णा चंद्राकर एवं डॉ श्रीमती रश्मि चंद्राकर की उपस्थिति में संपन्न होगा।  कलेक्टर  प्रभात मलिक द्वारा जिले में हरेली त्यौहर के आयोजन एवं कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  एस. आलोक को नोडल अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीईओ  आलोक ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी, खेल अधिकारी से आवश्यक समन्वय करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद खेल मैदान में तैयारी करने कहा गया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जिला मुख्यालय सहित जिले भर में आयोजन कराया जाना है जिसके लिए निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगिता आयोजन का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में 16 खेल विधाएं सम्मिलित की जाएंगी। इनमें सामूहिक खेल – गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा) एकल – बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद, कुश्ती शामिल है। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग लेंगे। तीन आयु वर्गों 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक वर्ष के प्रतिभागियों के मध्य प्रतियोगिता होगी। खेल 6 स्तर पर सम्पन्न होगा। पहला राजीव युवा मितान क्लब, दूसरा जोन स्तर (08 क्लब को मिलाकर 1 जोन होगा), तीसरा विकासखंड / नगरीय क्लस्टर स्तर, चौथा जिला स्तर, पांचवा संभाग एवं छठवां राज्य स्तर पर खेल का आयोजन होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

राज्य में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, परिवहन-भंडारण भी निशाने पर

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *