Google Analytics Meta Pixel महिला टीचर से छेडख़ानी: पीएमओ ने बिहार के मुख्य सविच से मांगा जबाव - Ekhabri.com

महिला टीचर से छेडख़ानी: पीएमओ ने बिहार के मुख्य सविच से मांगा जबाव

पटना। राजधानी पटना के गर्दनीबाग के एक स्कूल की शिक्षिका से छेडख़ानी मामले में पीएमओ ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव से जवाब मांगा है। शिक्षिका ने 19 अगस्त को वार्ड पार्षद के पति अविनाश कुमार पर छेडख़ानी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसके अलावा 05 अन्य आरोपितों पर केस दर्ज है। इसके बाद भी आरोपितों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
शिक्षिका को लगातार धमकी दी जा रही है। इसको लेकर शिक्षिका ने पीएमओ को पत्र लिखा था। पीएमओ ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई की जानकारी मांगी है। शिक्षिका का आरोप है कि वार्ड पार्षद पति स्कूल आने के क्रम में अश्लील फब्तियां कसते हैं।
ये है पूरा मामला
स्कूल की प्रिंसिपल की ओर से गर्दनीबाग थाने में वार्ड पार्षद के पति समेत सुरेश राय, अभिषेक रंजन तथा सफाई निरीक्षक रामबाबू को नामजद करते हुए 5 अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ छेडख़ानी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया। दर्ज कराई गई एफआईआर में प्रिसिंपल का आरोप है कि वार्ड पार्षद पति अविनाश कुमार मंटू, सुरेश, अभिषेक और वार्ड 14 के सफाई निरीक्षक रामबाबू ने 19 अगस्त को हमारे स्कूल की शिक्षिका पर स्कूल आने के समय अश्लील फब्तियां कसीं। अश्लील इशारे भी किये। जब शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने छेडख़ानी की और और तरह-तरह की धमकी भी दी। शिक्षिका ने स्कूल में इसकी लिखित शिकायत की है। डीएसपी सचिवालय राजेश कुमार प्रभाकर ने बताया कि आवेदन के आधार पर गर्दनीबाग थाने में सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गर्दनीबाग थाना प्रभारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।
स्कूल के सामने खुलवा दी दुकान
प्रिंसिपल का यह भी आरोप है कि छेडख़ानी की घटना के बाद वार्ड पार्षद पति ने हमारे स्कूल के सामने फास्ट फू ड की दुकान खुलवा दी है। उस दुकान पर लफंगे बैठे रहते हैं। आरोप है कि उसी दुकान पर बैठकर पार्षद पति और उसके दोस्त भी ऑनलाइन क्लास के लिए आने वाली शिक्षिकाओं पर फब्तियां कसते हैं। इधर पुलिस मामला दर्ज होने के बाद घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच कर रही है।
पार्षद पति ने कहा-आरोप बेबुनियाद
उधर, पार्षद पति अविनाश उर्फ मंटू ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि बदनाम करने की साजिश के तहत यह सब किया गया है। पूरा मामला सफाई और जाम को लेकर है। पुलिस और जिला प्रशासन को इस संबंध में आवेदन दिया गया है। इसी विवाद को बढ़ा-चढ़ा कर स्कूल प्रशासन ने फर्जी केस दर्ज कराया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...