Google Analytics Meta Pixel माता कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

माता कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

imli

हमारे राम शबरी के राम, कौशल्या के राम, वनवासियों के राम और हम सबके भांजे : मुख्यमंत्री

माता कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर-श्रीराम हमारे भांजे हैं, हमारे राम शबरी के राम है, माता कौशल्या के राम हैं, वनवासियों के राम हैं, हमारे पवित्र ग्रंथों में श्रीराम की जैसी छबि बनती है, हमारे राम वैसे हैं। हमें संत महात्माओं का अनुकरण करते भगवान श्रीराम को वैसे ही चित्रित कर हमेशा उनके आदर्शों पर चलते हुए महात्मा गांधी के दिखाएं राम राज्य के आदर्श के लिए काम करते रहना है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात चंदखुरी में आयोजित माता कौशल्या महोत्सव के समापन अवसर पर कही। मुख्यमंत्री श्री बघेल समारोह में आगे कहा कि हम अपने सभी धरोहरों को राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। हम ऐसे राज्य हैं जो रामायण प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। राजिम के माघी पुन्नी मेले के आयोजन को व्यवस्थित स्वरूप देने का काम कर रहे हैं। राजिम के मेला स्थल के व्यवस्थित विकास के लिए अधोसंरचना तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है और वे हमारे भांजे हैं, इसलिए हमारे प्रदेश में परंपरा रही है कि हम अपने भांजों का चरण स्पर्श करते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने परंपरागत तीज त्योहारों के आयोजन के लिए पंचायतों को राशि प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के लिए काम कर रहे हैं। यही गांधी जी का सपना था और गांधी जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।

Read Also  छत्तीसगढ़ बंद को चेंबर ऑफ कॉमर्स का मिला समर्थन

महोत्सव के अंतिम दिन पद्मश्री श्री कैलाश खेर ने दी प्रस्तुति

प्रसिद्ध गायक और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित श्री कैलाश खेर ने कहा कि चंदखुरी के कौशल्या धाम को मुख्यमंत्री के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने माता कौशल्या मंदिर को भव्य रूप देने और महोत्सव के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल और प्रयासों से विश्व स्तर पर कौशल्या धाम को भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में पहचान मिली है। छतीसगढ़ की धरा और लोग धन्य है, जिन्हें माता कौशल्या और भगवान राम दोनों का आशीर्वाद एक साथ मिल रहा है। श्री खेर ने समापन अवसर पर भक्तिमय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री और कैलाश खेर ने इमली लाटा का चखा स्वाद

माता कौशल्या महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने चंदखुरी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महिला सशक्तिकरण प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर उन्होंने गायक श्री कैलाश खेर के साथ विशिष्ट छत्तीसगढ़ी इमली लाटा और व्यंजनों का स्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने इमली लाटा के स्वाद की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत अच्छा टेस्ट है। बचपन की दिनों की याद आ गई। उन्होंने श्री खेर को बताया कि हमारे यहां इमली लाटा, बेर के पाउडर से बनी रोटी और गटागट विशेष लोकप्रिय हैं। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ी हैंडलूम के स्टॉल में कारीगरों से बातचीत की। कारीगरों ने बताया कि उनकी पहल से हस्तकरघा को बढ़ावा देने की योजनाओं की वजह से उनका व्यवसाय अच्छा हुआ है। देश भर में लोग छत्तीसगढ़ी परिधानों के बारे में उत्सुक हैं और हमारी अच्छी खासी बिक्री हो रही है। इन कलाकारों ने मुख्यमंत्री को स्नेह से गमछा भी भेंट किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *