Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री बघेल ने कौशल्या माता विहार योजना अंतर्गत 832 एलआईजी बहुमंजिलीय भवनों का किया भूमिपूजन - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री बघेल ने कौशल्या माता विहार योजना अंतर्गत 832 एलआईजी बहुमंजिलीय भवनों का किया भूमिपूजन

बहुमंजिलीय भवनों की योजना सभी लोगों की आवास की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार की गई है

पत्रकारों को योजना में मकान खरीदने पर 15 प्रतिशत की छूट

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कौशल्या माता विहार योजना अंतर्गत सेक्टर-12 में 832 एलआईजी बहुमंजिलीय भवनों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। आरडीए द्वारा कौशल्या माता विहार योजना में प्रस्तावित बहुमंजिलीय भवन सभी लोगों के लिए आवास की जरूरत पूरा करेगा। इस योजना में मकान लेने के इच्छुक पत्रकारों को मकान खरीदने पर 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। बहुमंजिलीय भवन निर्माण की योजना में सभी लोगों के साथ-साथ पत्रकारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आवश्यक प्रावधान रखा गया है। इस योजना के प्रथम चरण में प्राक्कलन के अनुसार वर्तमान में 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 06 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रुपए रायपुर विकास प्राधिकरण को स्वीकृत की गई है। जो पत्रकार इस योजना का लाभ उठाने जा रहे हैं, मैं उन सभी को बधाई देता हूं। आप लोगों को यह खुशखबरी भी मिल ही चुकी होगी कि श्री ललित सुरजन संचार प्रतिनिधि आवास ऋण ब्याज अनुदान योजना के अंतर्गत अवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस योजना के अंतर्गत पत्रकारों को आवास ऋण पर अनुदान दिया जाएगा। 30 लाख रुपए तक के आवास ऋण पर पांच वर्षों तक हर महीने 05 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। यह योजना 01 अप्रैल 2023 के बाद खरीदे गए मकानों पर लागू होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार के पांच वर्ष पूरे होने वाले हैं, इन पांच वर्षों के दौरान हमारी योजनाओं को मीडिया का भरपूर समर्थन मिला है। आप सभी के सहयोग से ही हमारी सरकार ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। मैं इसके लिए आप सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूँ। इन पांच वर्षों के दौरान शासन और मीडिया ने बहुत अच्छे तालमेल के साथ काम किया है। हमने शासन से मीडिया की अपेक्षाओं को भी पूरा किया है, मीडिया से किए गए वादों को भी निभाया है।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सरकार ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पत्रकारिता और उसके उच्च आदर्शों को संरक्षण देते रहने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की थी। इसी के अनुरूप राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून का निर्माण कर विधानसभा में पारित कराया। इस तरह के कानून के निर्माण करने की पहल करने वाला सबसे पहला राज्य छत्तीसगढ़ था। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा अधिनियम 2023 के तहत ‘छत्तीसगढ़ मीडिया स्वतंत्रता, संरक्षण एवं संवर्धन समिति’ का भी गठन कर दिया गया है। शासन ने कोविड में प्राण गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को 05- 05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देकर उनके दुख में अपनी सहभागिता व्यक्त की। पत्रकारों और उनके परिजनों को बीमारियों के उपचार के लिए पूर्व में 50 हजार रुपए तक की सहायता दी जाती थी, हमारी सरकार ने नियमों में संशोधन करते हुए अब इसे 02 लाख रुपए तक कर दिया है। असामयिक मृत्यु के प्रकरणों में 05 लाख रुपए तक आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *