रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रंजना में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गोंड समाज के देवता बड़ा देव की पूजा की। उन्होंने भेट मुलाकात कार्यक्रम से पहले हाई स्कूल ग्राउंड में स्थित बड़ादेव ठाना की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख – समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान देव स्थल के पुजारी श्री विशाल सिंह कोराम ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को विधि विधान से पूजा अर्चना करने में सहायता की।










