Google Analytics Meta Pixel सीजी में पहली बार रोबोट असिस्टेड सर्जरी की शुरूआत:आसान तरीके से होगा इलाज - Ekhabri.com

सीजी में पहली बार रोबोट असिस्टेड सर्जरी की शुरूआत:आसान तरीके से होगा इलाज

रायपुर। राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ने सर्जरी के क्षेत्र में एक अच्छी पहल की है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में रोबोट असिस्टेड सर्जरी का शुभारभं किया गया है। ऐसा पहली बार छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। मेडिकल विज्ञान में अब तक इसे सबसे हाईटेक सर्जरी माना गया है। ये केवल छत्तीसगढ़ में ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यभारत में पहली ऐसी तकनीक होगी, जिससे एक्सपर्ट किसी रोबोट के माध्यम से सर्जरी करेंगे। इसकी खास बात ये है कि प्रिसीजन के साथ-साथ इसमें मरीज को कम से कम चीरा लगेगा। घाव भी बहुत कम होगा। रक्तस्राव भी ना के बराबर रहेगा। परिणाम ये होगा कि रिकवरी बहुत जल्दी होगी। जाने-माने लेपेरोस्कोपिक सर्जन और रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.संदीप दवे ने रोबोटिक सर्जरी करने के साथ प्रदेश में एक नई क्रांति लाने का प्रयास किया है। पहले सर्जन जब अपने हाथों से ओपन सर्जरी या लेपेरोस्कोपिक सर्जरी करता थे तो औजार के शरीर के कुछ विशेष स्थानों एवं गहराई तक पहुंचाने में बहुत सी परेशानियां होने की आशंका रहती है। जबकि रोबोटिक सर्जरी बिना किसी थकान के अच्छी तरह से की जा सकती है। परिणाम भी अच्छे मिलते हैं। कई देशों में इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है। सर्जिकल रोबोट एक सेल्फ पॉवर्ड, स्वत: संचालित और कम्प्यूटर द्वारा नियंत्रित एक मशीन होती है। इसकी चार भुजाएं होती है। जिसमें सर्जरी के औजार एवं कैमरा फिट रहते हैं। कंंप्यूटर में सर्जन स्वयं अपने द्वारा की जाने वाली विशिष्ट सर्जरी को संपूर्ण प्रोग्रामिंग बनाकर लगा देते हैं और रोबोट सर्जन के आदेशों का पालन ठीक उसी प्रकार करता रहता है जैसे एक नौकर मालिक का, इसलिए सर्जन और रोबोट के संबंध को मास्टर स्लेव रिलेशनशीप कहा जाता है। बताना जरूरी है कि रोबोट खुद कोई निर्णय नहीं लेगा। बल्कि वह सर्जन द्वारा दिए जाने वाले आदेशों का पालन ही करता है। 4३ँ जनरेशन रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी सिस्टम, छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यभारत की भी पहली अत्याधुनिक टेक्नालॉजी होगी।
कम समय तक अस्पताल में रहना होगा
रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी सिस्टम के शुभारंभ अवसर पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के मैनेजिंग एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे के साथ डॉ. निलेश गुप्ता समेत तमाम डॉक्टर मौजूद थे। इस दौरान डॉ. दवे ने कहा कि रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी अपनी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी व चिकित्सा सुविधाओं के कारण पूरी दुनिया में, लोकप्रिय हो चुकी है। रोबोटिक सर्जी की शुरूआत छत्तीसगढ़ और पूरे मध्यभारत के समाज के सभी वर्गों को अत्याधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण कोशिश है। उन्होंने बताया कि इस सर्जरी के मरीजों को कम से कम अस्पताल में रहना पड़ता है। इससे बाहर से आने वाले मरीजों के समय और पैसों की भी बचत होती है। आॅपरेशन के लिए बड़े चीरे नहीं लगाए जाते हैं। बल्कि छोटे-छोटे छेद किए जाते हैं। जिससे सर्जरी के बाद घाव के कम निशान पड़ते हैं और दर्द भी कम होता है। लेजर गाइडेंस के कारण आॅपरेशन सटीक और सुरक्षित होता है। संक्रमण का खतरा भी कम रहता है।
कई तरह के कैंसर के इलाज होंगे
डॉ. दवे ने बताया कि सर्जरी की खासियत यह भी है कि, यह सर्जन को आॅपरेशन किए जाते समय 3डी एच.डी. विजन के द्वारा शरीर के अंदर के आॅर्गन्स की स्पष्ट स्थिति बतलाती है, जिससे सर्जरी में आसानी होती है। रोबोटिक सर्जरी से कोलोरेक्टल सर्जरी कोलन और रेक्टम की एसोफेगल कैंसर, एसोफेगेक्टॉमी कैंसर, सवासवाईकल कैंसर, ओवेरियन कैंसर, यूटेराइन कैंसर और पेट के सभी प्रकार की सर्जरी, छोटी और बड़ी आंत के कैंसर की सर्जरी, प्रोस्टेट सर्जरी, बैरियाट्रिक, मोटापे की सर्जी, बच्चेदानी के कैंसर की सर्जी, छाती और फेफड़े की सर्जरी बहुत ही आसान तरीके से होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *