Google Analytics Meta Pixel देखें विडियो सन्देश: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा विश्वास रखिए ये जनता का बजट होगा - Ekhabri.com

देखें विडियो सन्देश: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा विश्वास रखिए ये जनता का बजट होगा

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 मार्च को पेश करेंगे ‘भरोसे’ का बजट
  • आज सभी राज्य अपना रहे है छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य-शिक्षा मॉडल
  • छत्तीसगढ़ सबसे अच्छा आर्थिक प्रबंधन वाला प्रदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राज्य की जनता को महत्वपूर्ण संदेश दिया। इसका सभी क्षेत्रीय समाचार चैनलों एवं एफएम रेडियो में सीधा प्रसारण हुआ।

मुख्यमंत्री 6 मार्च को छत्तीसगढ़ सरकार का वर्ष 2023 का बजट पेश करेंगे। बजट की पूर्व संध्या पर उन्होंने प्रदेश की जनता को संदेश देते हुए विश्वास दिलाया है कि यह ‘भरोसे’ का बजट होगा। उन्होंने कहा है कि यह उस भरोसे का बजट है जिसने छत्तीसगढ़ को ‘नवा छत्तीसगढ़’ बनने का संबल दिया है। यह वही भरोसा है जो आपने हमारे घोषणापत्र पर, हमारी कार्यशैली पर और हमारी सरकार की जनकल्याणकारी सोच पर जताया है।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने सरकार बनते ही महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के संकल्प और न्याय की नीति को आकार देना शुरू कर दिया था। इस दौरान बीते वर्षों में आई चुनौतियों से सभी परिचित हैं। चाहे वह कोरोना जैसी वैश्विक आपदा की चुनौती हो या अन्य चुनौतियां जिन्हें आप सब समझते हैं। लेकिन यह कहते हुए गर्व होता है कि इन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए हम बाहर निकले हैं और इस समय हम सबसे अच्छे आर्थिक प्रबंधन वाले प्रदेशों में से एक हैं।

 

यह आपके ही ‘भरोसे’ का परिणाम है कि देशभर में मंदी होने के बाद भी छत्तीसगढ़ के बाजारों में रौनक हैं। सबसे कम बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में है। देशभर में छत्तीसगढ़ ने धान खरीदी में भी रिकॉर्ड तोड़ा है। प्रदेश में सुदूर अंचलों के आदिवासियों तक नई योजनाएं पहुंची हैं। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा का छत्तीसगढ़ मॉडल देशभर की सरकारें अपना रही हैं।

Read Also  छत्तीसगढ़ में 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव, जनप्रतिनिधियों से अपील

 

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ को लोग सिर्फ नक्सली हिंसा की घटनाओं के लिए याद करते थे। पर्यटकों के दिमाग में छत्तीसगढ़ को लेकर प्रश्न चिन्ह आते थे। अचानक से इतना कुछ बदल गया है कि देश के लोग अब छत्तीसगढ़ आने को उत्सुक हैं। आप देख रहे होंगे कि प्रदेश में लगातार बॉलीवुड कलाकार फिल्म और वेब सीरिज की शूटिंग के लिए आ रहे हैं, पर्यटकों की संख्या में शानदार वृद्धि हुई है। यह सब जनभागीदारी से संभव हो सका है। हमारा राज्य अब देश को रास्ता दिखा रहा है। लोगों का नजरिया बदला है। आज समय बदल गया है। छत्तीसगढ़ में रोड सेफ्टी जैसे 2 बड़े सीजन क्रिकेट मैच हो चुके हैं, पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच ने हम सबका गौरव बढ़ाया है। सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग भी अभी हाल में ही सम्पन्न हुआ है।

 

विधानसभा में सोमवार को जो छत्तीसगढ़ के ‘भरोसे’ का बजट प्रस्तुत होगा, वह हमारे प्रदेश के सपनों को एक नई हकीकत देने वाला बजट होगा, जो आसमान की नहीं जमीन की बात करेगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं आप सबको ‘भरोसा’ बनाए रखने के लिए धन्यवाद देता हूं। साथ ही यह जिम्मेदारी भी आप सबके कंधों पर रखना चाहूंगा कि छत्तीसगढ़ को ‘नकारात्मकता’ से भर देने वालों को पहचानिए और नवा छत्तीसगढ़ की इस यात्रा को सब लोग मिलकर रफ्तार दीजिए।

 

देखें लाइव सन्देश:

 

अपनें संदेश में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमारा यह बजट जनता के हित में होगा।

IMG 20230305 WA0024

इसके साथ ही कल राज्य का बजट भी पेश किया जाना हैं। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस पर खास बात यह सामने आ रही है है। बजट आने के पहले ही यह ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। यह भूपेश सरकार की बड़ी सफलता ही है की वह आए दिन ट्विटर के जरिए पूरे देश में छा जाते हैं। छत्तीसगढ़ के भरोसे के बजट को लेकर नागरिकों में ज़बर्दस्त उत्साह है। यही कारण है की ट्विटर पर अभी से देश भर में यह ट्रेंड हो रहा है।

Read Also  उद्योग भवन के पास नाले का खुला चेंबर जोन 3 ने किया सील

 

IMG 20230305 WA0023
IMG 20230305 WA0023
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...