कुम्हारी। आज महामाया मंदिर परिसर, कुम्हारी में सार्वजनिक उत्सव समिति कुम्हारी द्वारा शाम 5 बजे भव्य दशहरा महोत्सव एवं रावण दहन का आयोजन संम्पन्न होने जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे अध्यक्षता करेंगे कुम्हारी पालिक अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, विशेष अतिथि के. रविकुमार, प्रमोद सिंह राजपूत एवं मनहरण यादव एवं थनेश पटेल होंगे। इस मौके पर भव्य आतिशबाजी के साथ 50 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। साथ ही रामलीला का भी आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री 5 अक्टूबर को संध्या 6 बजे रायपुर के डब्ल्यूआरएस कालोनी जायेंगे और वहां दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात 7.05 बजे कुम्हारी महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद 7.35 बजे हनुमान मंदिर मैदान चरौदा पहुंचेंगे और वहां दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे बिजली नगर भिलाई-3 में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात रायपुर वापस लौट आयेंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष नोबल सिन्हा विष्णु देवांगन, उपाध्यक्ष ओम यादव हरेंद्र राठौड़, कोषाध्यक्ष लेखराम साहू अमर यादव, सचिव किशोर सोनकर सालिक धीवर, एवं सहसचिव भोलाराम साहू, निलिश एवं अंचल गुप्ता हैं।










