कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना की, गौ माता को आटे की लोंदी खिलाई
रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली त्योहार के अवसर पर राजधानी के नवागांव गौठान में गौ माता और कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना की। उन्होंने गौ माता को गेंहू आटा की बनी लोंदी भी खिलाई। इस लोंदी में जड़ी बूटी और नमक रहता है जिससे पशुओं में बरसात के समय होने वाले मौसमी बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की साथ ही गौठान में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। श्री बघेल ने वर्मी कंपोस्ट उत्पादन केन्द्र का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक श्री धनेन्द्र साहू जनप्रतिनिधि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने वर्मी कंपोस्ट उत्पादन केन्द्र का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवागांव गौठान में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन सहित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। वर्मी कम्पोस्ट में लगी महिला समूह की सदस्यों ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी से उनके गौठान से प्रारंभ हुई। इससे 103 पशुपालक जुड़े हुए हैं जिन से अब तक 10481 क्विंटल गोवर खरीदी की जा चुकी है जिसमें से 1785 क्विंटल वर्मी गोठान समिति द्वारा बेचा जा चुका है और 5.50 लाख रुपये की आय हो चुकी है। साथ ही सुपर कम्पोस्ट 240 क्विंटल भी बेचा गया है, जिससे 33,000 रुपये मिल गए है। इससे 14 महिला समूह जुड़े है जो वर्मी उत्पादन, मछली मशरूम दोना पत्तल अर्क उत्पादन का कार्य करते हैं। उल्लेखनीय है कि गौठान में रिजर्व बैक के पूर्व गर्वनर श्री रघुराम राजन और ऑस्ट्रेलियाई, जर्मनी और अमेरिका इटली के प्रतिनिधि-मंडलों एवं देश के 27 सांसदों के टीम सहित अन्य राज्यों के प्रतिनिधि मंडल ने भी अवलोकन किया है और सराहना भी की है।
जोन्दा गौठान के महिला समूहों के सदस्यों की कार्यों की सराहना की
मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूह जोन्दा गोठान के सदस्यों से की मुलाकात की। महिला सदस्यों ने स्क्रीन प्रिंट से बोरा छपाई करके दिखाया। मुख्यमंत्री ने उनके कार्य की सराहना की और कहा कि इसी प्रकार अच्छा कार्य करते रहे। यह समूह बोरा छपाई का काम करती है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती जानकी साहू के अनुसार उनके द्वारा रायपुर के विभिन्न गौठानों को बोरा छपाई का आपूर्ति की जाती है, जिसमें वर्मी कम्पोस्ट भरकर बेचा जाता है। अब तक करीब तीन लाख रूपए का व्यापार कर चुके हैं, उन्हें करीब सवा लाख रूपए की आय हो चुकी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...