रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पी किरण पिस्दा को नेपाल में होने वाले साउथ एशियन फुटबाल चैंपियनशिप 2022 के लिए भारतीय टीम में चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। किरण पिस्दा भारतीय टीम की ओर से फॉरवर्ड पोजिशन में खेलेगी। भारत ग्रुप ए में है, जिसका पहला मैच पाकिस्तान के साथ होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार किरण पिस्दा बालोद जिले की रहने वाली है, वह स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम रायपुर में खेल विभाग द्वारा संचालित बालिका फुटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में फुटबॉल अकादमी की शुरूआत वर्ष 2020 में की गई है। किरण पिस्दा राष्ट्रीय फुटबॉल सीनियर टीम में चयनित होने वाली छत्तीसगढ़ की पहली खिलाड़ी है।
खेल संचालनालय द्वारा अकादमी स्थापना के पूर्व भी विभागीय प्रशिक्षकों के माध्यम से लगातार खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है, जिसमें बालोद की रहने वाली फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा विगत 3 वर्षों से प्रशिक्षण ले रही थीं। विभागीय फुटबॉल प्रशिक्षक सरिता कुजूर टोप्पो के द्वारा किरण पिस्दा को नियमित प्रशिक्षण दिया गया है। खेल संचालनालय द्वारा विभिन्न खेलों की आवासीय और गैर आवासीय खेल अकादमियों की स्थापना की जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ के स्थानीय खिलाड़ियों के खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्तमान में बिलासपुर में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हॉकी बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां खिलाड़ियों को शासन द्वारा आवास, भोजन और पढ़ाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। जल्द ही बिलासपुर में एथलेटिक और तीरंदाजी की आवासीय अकादमी में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रारंभ करने जा रही है। शिवतराई बिलासपुर में भी खेल विभाग तीरंदाजी प्रशिक्षण उपकेंद्र का संचालन किया जा रहा है। साथ ही बिलासपुर में आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी और रायपुर में आवासीय तीरंदाजी अकादमी भी प्रारंभ किया जा रहा है, जिसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल लिया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में लगातार खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर में गैर आवासीय हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक एवं बालिका फुटबॉल अकादमी संचालित की जा रही है। इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ साथ डाइट मनी एवं स्पोर्ट्स किट आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य के सात जिलों में खेलो इंडिया लघु केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। बिलासपुर और बीजापुर में तीरंदाजी, राजनांदगांव और जशपुर में हॉकी, सरगुजा में फुटबॉल, नारायणपुर में मलखंभ और गरियाबंद में व्हॉलीबाल की खेलो इंडिया लघु केंद्र प्रारंभ की जा रही है, जिसमें ग्रास रूट लेवल से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...