रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से आज दुर्ग जिले के ग्राम मतरोडीह में हुई किसान की मृत्यु की दुखद घटना के संबंध में चर्चा की और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने गृह मंत्री को मृत कृषक के परिवारजनों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने कहा। मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना पर शोकाकुल कृषक के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग जिले के ग्राम मतरोडीह (मचांदूर) पहुंच कर मृत कृषक दुर्गेश निषाद के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। गृह मंत्री साहू ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृत कृषक दुर्गेश निषाद के पिता और भाई को हर संभव सहायता देने की बात कही। उन्होंने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की।
गृह मंत्री साहू को दुर्गेश निषाद के पिता ने बताया कि कीटनाशक दवा के छिड़काव के बाद भी फसल खराब होने पर उनका पुत्र दुर्गेश काफी दुखी और परेशान था। दुर्गेश को उनके पिता ने स्वयं परेशान नहीं होने की समझाईश दी थी और कहा था कि इस नुकसान की हम सब परिवारजन भरपाई कर लेंगे, लेकिन उसने यह दुखद कदम उठा लिया।
दुर्गेश के पिता ने गृह मंत्री को यह भी बताया कि दुर्गेश के पास स्वयं की डेढ़ एकड़ जमीन है। इसके अलावा उसने रेग में जमीन भी ली थी। गृहमंत्री ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र का सर्वे कर फसल में लगी बीमारी का पता लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई नई बीमारी फसल में लगी है तो इसके लिए किसानों को सामयिक सलाह दी जाए और दवा एवं उपचार के बारे में बताया जाए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...