Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले को 1146 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले को 1146 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 1146 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल इस मौके पर विभिन्न योजनान्तर्गत हितग्राहियों को 5.90 करोड़ रुपये की राशि की सामग्री वितरण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री और रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, विधायक सारंगढ़ मती उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
इन कार्यों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग रायगढ़ द्वारा नवनिर्मित 22 करोड़ 40 लाख रुपए के 5 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड रायगढ़ द्वारा निर्मित 7 करोड़ 93 लाख लागत की आवर्धन जल प्रदाय योजना, लोक निर्माण विभाग रायगढ़ द्वारा कराया गया 11 करोड़ 32 लाख रुपये लागत का एक सड़क निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग रायगढ़ द्वारा भवन निर्माण के 15 करोड़ 32 लाख रुपये लागत के दो कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल रायगढ़ द्वारा कराए गए 7 कार्य लागत 38 करोड़ 36 लाख रुपये, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत पूर्ण किए गए 13 कार्य लागत 3 करोड़ 23 लाख रुपये, वन विभाग द्वारा भीमसेन से भकुर्रा वनमार्ग निर्माण कार्य लागत 45 लाख रुपये, शिक्षा विभाग राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन रायगढ़ के 3 कार्य लागत 1.05 करोड़ रुपये, किसान उपभोक्ता बाजार उपमंडी प्रांगण चिखली लागत 78 लाख रुपये, नगर पालिक निगम रायगढ़ अंतर्गत 4 कार्य लागत 2 करोड़ 75 लाख रुपये, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 4 कार्य 10 करोड़ 2 लाख 83 हजार रुपये, जिला शहरी विकास अभिकरण रायगढ़ के 2 कार्य लागत 2 करोड़ रुपये, जिला कमाण्डेंट होमगॉर्ड के एक कार्य लागत 95 लाख रुपये एवं कृषि विभाग द्वारा बोईरदादर रायगढ़ में 01 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला भवन शामिल है।
इन कार्यों का किया भूमिपूजन
मुख्यमंत्री कार्यक्रम में जिन कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग रायगढ़ अंतर्गत 6 कार्य लागत 40 करोड़ 53 लाख रुपये, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 1 के 11 कार्य लागत 91 करोड़ 36 लाख रुपये तथा परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 2 के 11 कार्य लागत 67 करोड़ 90 लाख रुपए, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना) के 5 कार्य लागत 7 करोड़ 23 लाख रुपये, लोक निर्माण विभाग रायगढ़ के 4 सड़क कार्य लागत 16 करोड़ 78 लाख रुपये एवं लोक निर्माण विभाग रायगढ़ के 5 भवन कार्य लागत 6 करोड़ 83 लाख रुपये, जल संसाधन संभाग धरमजयगढ़ के 5 कार्य लागत 10 करोड़ 2 लाख रुपये, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 6 कार्य लागत 1 करोड़ 18 लाख रुपये, वन विभाग रायगढ़ के 4 कार्य लागत 94 लाख रुपये, धरमजयगढ़ वनमंडल के 25 कार्य लागत 8 करोड़ 86 लाख रुपये, शिक्षा विभाग रायगढ़ के 2 कार्य लागत 2 करोड़ 42 लाख रुपये, किसान उपभोक्ता बाजार उपमंडी प्रांगण चिखली विकास कार्य लागत 78 लाख रुपये, नगर पालिक निगम रायगढ़ के 5 कार्य लागत 2 करोड़ 41 लाख रुपये, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 5 कार्य लागत 2 करोड़ 33 लाख रुपये, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायगढ़ के 9 कार्य लागत 15 करोड़ 30 लाख रुपये, उच्च शिक्षा विभाग के तहत शासकीय महाविद्यालय खरसिया में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य एवं रायगढ़ में महाविद्यालय भवन निर्माण लागत 5 करोड़ 48 लाख रुपये शामिल हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...