Google Analytics Meta Pixel हम-आप खुले बाजार में भी खरीद सकेंगे कोरोना वैक्सीन, जानिए किस कीमत पर उतारने की है तैयारी - Ekhabri.com

हम-आप खुले बाजार में भी खरीद सकेंगे कोरोना वैक्सीन, जानिए किस कीमत पर उतारने की है तैयारी

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, ऐसे में कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों की बेताबी भी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह के संकेत दिये हैं, उससे लगता है कि इस साल के अंत या नये साल में हमें खुशखबरी मिल सकती है. आज भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉंन्फ्रेंस में कहा कि हमने वैक्सीनेशन के लिए पूरी तैयारी कर ली है, बस वैज्ञानिकों की ओर से हरी झंडी मिलना बाकी है. ऐसे में सबके मन में यह सवाल है कि क्या वैक्सीन खुले मार्केट में बिकेगा? या फिर सरकार इसे अपने स्तर पर लोगों को देगी. वैक्सीन की कीमत को लेकर भी लोगों के मन में सवाल हैं, साथ ही लोग यह जानना भी चाहते हैं कि आखिर वैक्सीन का कितना डोज लगेगा. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सीरम इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने कहा था कि भारत के खुले बाजार में वैक्सीन की कीमत एक हजार रुपये प्रति डोज हो सकती है और एक व्यक्ति को दो डोज लेना जरूरी होगा. सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि सीरम इंस्टीट्यूट और सरकार के बीच वैक्सीन को लेकर करार होने जा रहा है जिसमें वैक्सीन की कीमत प्रति डोज 250 रुपये होगी. चूंकि सरकार बड़े पैमाने पर वैक्सीन का आर्डर देगी इसलिए कंपनी कम कीमत पर वैक्सीन उपलब्ध करायेगी. ऐसा कंपनी के सीईओ पहले कह भी चुके थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

छत्तीसगढ़ में 700 प्राध्यापक भर्ती से कॉलेजों में शिक्षा क्रांति की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मंत्रालय में आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा सुधार, भर्ती और...

आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय

By Reporter 5 / July 4, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...