मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 जनवरी 2023 को प्रस्तावित भारत और न्यूजीलैण्ड के बीच अंतर्राष्ट्रीय वन-डे मैच की प्रशासकीय तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारी की बैठक ली। प्रस्तावित मैच का आयोजन बीसीसीआई एवं छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित किया जाना है। मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
बैठक में स्टेडियम में अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाओं, सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, रूट चार्ट, दिशा सूचक संकेत, स्टेडियम में साफ-सफाई, पेयजल, मोबाईल नेटवर्क और स्टेडियम तक पहुंच मार्गों पर एम्बुलेंस एवं चिकित्सक दल व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इसी प्रकार से खिलाड़ियों एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्था, एयरपोर्ट पर ट्रांसफर डेस्क की व्यवस्था और मैच हेतु भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की एस.ओ.पी. के तहत आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में प्रस्तावित कार्य दायित्व के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सचिव रेणुजी पिल्ले, लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, खेल एवं राजस्व सचिव एन.एन.एक्का, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर दयाल भूरे, नगर निगम कमिश्नर मंयक चतुर्वेदी, आईजी रायपुर अजय यादव, संचालक नगरीय प्रशासन अयाज तम्बोली, खेल संचालकश्वेता सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि सहित परिवहन, स्वास्थ्य, एयरपोर्ट आथारिटी, जनसम्पर्क, पर्यटन, संस्कृति सहित अन्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...