नई दिल्ली/रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त महासचिव (संगठन) शिवप्रकाश से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में प्रदेश के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस दौरान छत्तीसगढ़ में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने तथा योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार और संगठन मिलकर राज्य को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस बैठक को आगामी समय में छत्तीसगढ़ के विकास और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
–










