Google Analytics Meta Pixel युवाओं से भेंट-मुलाकात-मुख्यमंत्री ने युवाओं की समस्याएं सुनी और निराकरण करने का आश्वासन दिया - Ekhabri.com

युवाओं से भेंट-मुलाकात-मुख्यमंत्री ने युवाओं की समस्याएं सुनी और निराकरण करने का आश्वासन दिया

3
3

रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि पिछले साल 4 मई से हमने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।शहर और गांव क्षेत्र में सभी वर्गों के लोगों से मुलाकात की। उस समय से ही मन में था कि युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करना है। इस क्रम में पहले रायपुर फिर बिलासपुर में भेंट-मुलाकात किए और आज दुर्ग संभाग में भेंट-मुलाकत कर रहे हैं। अभी कुछ युवाओं ने मंच में आकर विभिन्न प्रस्तुतियां दी। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने संबोधन की शुरुआत की। कका अभी जिंदा है कहकर अपनी बात आरम्भ की ।मुख्यमंत्री ने पूछा कि किन युवाओं ने रायपुर और बिलासपुर का प्रोग्राम यूट्यूब से देखा।युवाओं ने आवाज लगाई हमने। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ युवाओं ने अपनी आकांक्षा बताई। उनका जो सपना है। वही हमारे पुरखों का भी सपना था। सरकार का भी यही सपना है। पौने 2 लाख करोड़ रुपये पैसा डालने का काम हमारी सरकार ने किया। इससे मंदी नहीं आई। यूनिवर्सिटी खोले, 4 मेडिकल कॉलेज खोले। जहां -जहां भेंट मुलाकात के लिए गए, दो मांग आती है स्वामी आत्मानंद स्कूल खोल दें और बैंक खोल दें। इतने साल हो गए इंग्लिश माध्यम के कॉलेज नहीं थे। हमने 10 कॉलेज खोले। आगे भी खोलेंगे। अब छत्तीसगढ़ की पहचान हमारी विशिष्ट संस्कृति से है। चाहे आदिवासी परम्परा हो, राम वन पथ गमन हो, कबीर सरोवर हो या बाबा घासीदास के पुण्यस्थलों से जुड़े स्थलों का विकास। 1 मई को जब हम बोरे बासी खाये तो सभी ने खाया। अब शिक्षा और संस्कृति से सम्पन्न भविष्य नई पीढ़ी का होगा।

खेल को बढ़ावा देने हम विशेष प्रयास कर रहे

कमलेश साहू दिग्विजय कॉलेज से, ने बताया कि ज्ञानेश्वरी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय पदक लाये हमारे यहां की ही है। हमको अंतरराष्ट्रीय खेलना है तो पीटी टीचर गांव में भी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले केवल 2 आवासीय खेल अकादमी थी। अब 8 हैं। खेल को बढ़ावा देने हम विशेष प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए नियत समय के लिए स्कूलों हेतु कोच से एग्रीमेंट कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने 13 पदक जीते हैं। आप बस्तर, राजनांदगांव, बिलासपुर के स्टेडियम देखिए। भिलाई में तो खेल का रुझान है। ऐसे खेलों का भी आयोजन हो रहा है जिनका नाम भी नहीं सुना। अबूझमाड़ के खिलाड़ियों ने मल्लखंभ में देश भर में नाम कमाया है। आपका सुझाव बहुत अच्छा है।
इस पर विचार करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के महाविद्यालय नहीं थे। अब 5 कॉलेज हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाविद्यालय खोले हैं तो प्राध्यापकों की भी भर्ती होगी।
अंकित ने कहा कि मैं कृषि का छात्र हैं। ग्राम सेवक के कुछ पोस्ट खाली हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी 41 हजार पदों पर भर्ती की है। एक लड़के ने मुझे पोस्ट किया कि कका उत्ता धुर्रा परीक्षा झन ले न ग तो रोक लगाए हैं। अब शीघ्र करेंगे। अब आपके विभाग में भी भर्ती करेंगे।

 आयुर्वेद में भर्ती के लिए हरीश साहू ने अनुरोध किया

2
2

आयुर्वेद में भर्ती के लिए हरीश साहू ने अनुरोध किया कि मैं बेमेतरा के मेढ़की गांव से हूं। स्वास्थ्य केंद्र में भी इनकी नियुक्ति हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी 121 पद की वैकेंसी निकली है। और भी निकालेंगे।  नर्सिंग छात्रा संजना साहू ने कहा कि बिल्डिंग नहीं है हमारे संस्थान में। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही बिल्डिंग बना देंगे।  स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग भी छात्रा ने की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पक्का बढ़ाएंगे। इस पर पहले से ही विचार चल रहा है।  विमल सोनी ने कहा कि मैं दशरंगपुर कबीरधाम से हूँ। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा हूँ। आरक्षक की तैयारी कर रहा हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इस पर विचार करेंगे। जैसे ही विभाग की अन्य नियुक्ति पूरी होती है। वैसे ही इसकी प्रक्रिया भी आरम्भ कर देंगे।

112 करोड़ रुपये बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार में 112 करोड़ रुपये बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिए गए हैं। 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाये गये हैं। हमने टाटा कंपनी से एग्रीमेंट किया है, जिसमें 36 आईटीआई का उन्नयन होगा, यह 1186 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। इससे 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार की संभावना होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भिलाई से महिंद्रा टेक के साथ बीपीओ से बात की है, इससे भी रोजगार सृजन होगा। देविका साहू मोहला से आईं हैं। उन्होंने बताया कि पीजी की पढ़ाई कर रही हूं। यहां साइंस की पीजी पढ़ाई आरम्भ करा दीजिए।
देविका ने जिला बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूर, यह सब शुरू करेंगे। देविका ने कहा कि हमारे लिए छात्रावास भी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पक्का करा देंगे। राजीव मधुकर ने बताया कि वो बेमेतरा के छात्र हैं। राजीव ने कहा कि आपने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की अच्छी शुरूआत की। अब छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत की भी प्रतिस्पर्धा कराइये। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा सुझाव है। इसे बढ़ाइए। राजीव ने पीजी होस्टल की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे अगले साल बजट में शामिल करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *