रायपुर – चंदखुरी में भक्तों की सुविधाएं और सौंदर्यीकरण बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। यहां सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाईट , वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी। पेयजल हेतु मंदिर के बाहर और अंदर लगेंगे वाटर फिल्टर, मंदिर की बाउंड्रीवाल को बनाया जाएगा आकर्षक, बाउंड्रीवाल में रामकथा को आकर्षक तरीके से उकेरा जायेगा, तालाब में समुद्र मंथन और भगवान विष्णु की मूर्ति के सौंदर्यीकरण के निर्देश, मंदिर के प्रवेश द्वार पर भव्य उद्यान विकसित किया जाएगा।










