महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों और एक वाहन चालक के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने मंच से 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी मंचस्थ अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने भी दुखद घटना पर 2 मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।









