रायपुर, 6 जनवरी 2024:जांजगीर-चांपा क्षेत्र के युवाओं को उनकी रचनात्मकता को निखारने और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए एक नई शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर में हसदेव क्रिएटर्स हब का शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक स्टूडियो को सीमार्ट परिसर में स्थापित किया गया है, जहां सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, क्रिएटर्स और गायकों को अपनी प्रतिभा को निखारने और उसे देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का मंच मिलेगा।
IMG 20250106 WA0022
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्टूडियो में पॉडकास्ट के माध्यम से एक इंटरव्यू भी दिया। उन्होंने कहा, “युवाओं के उत्साह और उमंग को देखकर मैं भी उत्साहित हूं। पहले ऐसी सुविधाओं के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो गई है।”
इस स्टूडियो में रिकार्डिंग के लिए अत्याधुनिक उपकरण और सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं। हाईटेक कैमरे, ड्रोन कैमरे और हाई-एंड कंप्यूटर से लैस यह स्टूडियो शूटिंग और एडिटिंग के साथ-साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग और पॉडकास्टिंग की सुविधाएं भी प्रदान करता है।
कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व विधायक सौरभ सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स मौजूद थे।
महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री ने कलेक्टोरेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप चरखा चलाया और ‘मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...