रायपुर, 18 जून 2026। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों में परिवहन व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस योजना के अंतर्गत वर्तमान में जिले में 11 बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है, जिससे हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती यात्रा सुविधा मिल रही है।

जिला परिवहन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बसों का संचालन कैलाशगुफा-बगीचा, सन्ना-चम्पा, कोतबा-बुलडेगा, तेलाईन-फरसाबहार, रनपुर-कांसाबेल, दोकड़ा-दुलदुला, जशपुर-हर्री, जशपुर-बिचीटोली, जूनाडीह-बासनतला, पत्थलगांव-नारायणपुर और दुलदुला-अबिरा मार्गों पर किया जा रहा है। इन रूटों के शुरू होने से दूरस्थ गांवों का संपर्क अब मुख्य बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों से बेहतर हो गया है।
योजना लागू होने के बाद ग्रामीणों को महंगे निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। कम किराए पर नियमित बस सेवा उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है, जिससे दैनिक आवागमन अधिक सरल और सुविधाजनक बन गया है।
इस योजना का सबसे अधिक लाभ विद्यार्थियों, किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को मिल रहा है। छात्र अब आसानी से स्कूल और कॉलेज पहुंच पा रहे हैं, किसान अपनी उपज कम लागत में बाजार तक पहुंचा रहे हैं और श्रमिकों को कार्यस्थलों तक आने-जाने में सहूलियत मिल रही है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में भी यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज अब कम समय और खर्च में अस्पताल पहुंच पा रहे हैं, जिससे समय पर इलाज संभव हो रहा है। यह सुविधा विशेष रूप से दूरस्थ गांवों के निवासियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना जशपुर जिले में केवल परिवहन तक सीमित नहीं रहकर ग्रामीण जीवन को सरल बनाने, आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और समग्र विकास को गति देने का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...