रायपुर, 22 जनवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके नवनियुक्त सलाहकार आर कृष्णा दास ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार आर कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। अपने दायित्वों के तहत वे मुख्यमंत्री को मीडिया से जुड़े विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में परामर्श देंगे।
सरकार का मानना है कि उनके अनुभव और पत्रकारिता क्षेत्र की समझ से शासन और मीडिया के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।










