Google Analytics Meta Pixel देखें live: से पुरखौती मुक्तांगन में शुरू होगा रायपुर साहित्य उत्सव - Ekhabri.com

देखें live: से पुरखौती मुक्तांगन में शुरू होगा रायपुर साहित्य उत्सव

रायपुर, 22 जनवरी 2026।राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में 23 जनवरी से तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव का शुभारंभ 23 जनवरी को सुबह 10.30 बजे विनोद कुमार शुक्ल मंडप में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश होंगे, जबकि अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा की कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा तथा रंगकर्मी और अभिनेता मनोज जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

 

 

 

रायपुर साहित्य उत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से साहित्यकार, कवि, पत्रकार और विचारक भाग लेंगे। आयोजन के दौरान राष्ट्रीय पुस्तक मेला, ओपन टैलेंट मंच, पेंटिंग कार्यशाला, इंगेजमेंट जोन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। आगंतुकों की सुविधा के लिए फूड जोन की व्यवस्था भी की गई है।

 

मुख्य मंच विनोद कुमार शुक्ल की स्मृति में तैयार किया गया है। इसके अलावा साहित्यिक परिचर्चा और गोष्ठियों के लिए लाला जगदलपुरी मंडप, श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप और अनिरुद्ध नीरव मंडप बनाए गए हैं। साहित्य उत्सव के दौरान प्रतिदिन चार सत्र आयोजित होंगे। पहला सत्र दोपहर 12.30 बजे, दूसरा 2.15 बजे, तीसरा 3.45 बजे और चौथा सत्र शाम 5.15 बजे से 6.30 बजे तक चलेगा। 23 और 24 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 

# 23 जनवरी के सत्र

 

पहले सत्र में समकालीन महिला लेखन, भारत के स्व-जागरण, और डिजिटल साहित्य से जुड़े विषयों पर परिचर्चा होगी।

Read Also  छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार को हुए एक महीने पुरे, सोशल मीडिया में नंबर वन ट्रेंड करता रहा #सुशासन-का-एक-महीना

दूसरे सत्र में वाचिक परंपरा, कविता की नई दिशा और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शामिल होंगे।

तीसरे सत्र में जनजातीय विमर्श, छत्तीसगढ़ का साहित्यिक योगदान और विनोद कुमार शुक्ल की साहित्यिक स्मृतियों पर चर्चा होगी।

चौथे सत्र में पुरातत्व, सेक्युलरिज्म और काव्य पाठ का आयोजन होगा। शाम 7 बजे विनोद कुमार शुक्ल मंडप में मनोज जोशी द्वारा ‘चाणक्य’ नाटक का मंचन किया जाएगा।

 

# 24 जनवरी के सत्र

 

इस दिन राष्ट्र सेवा, लोक गीत, धार्मिक सिनेमा, एकात्म मानवदर्शन, भारत का बौद्धिक विमर्श, मीडिया बहस, नई पीढ़ी की फिल्में और साहित्य से जुड़े विषयों पर संवाद होंगे। इसके साथ ही साहित्य और एआई, डिजिटल युग में लेखक-पाठक संबंध और इतिहास पर आधारित परिचर्चाएं आयोजित की जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में काव्य पाठ होगा।

 

 

 

# 25 जनवरी के सत्र

 

अंतिम दिन संविधान और भारतीय मूल्य, पर्यटन लेखन, पत्रकारिता, नाट्यशास्त्र, सिनेमा और समाज, शासन और साहित्य तथा छत्तीसगढ़ी काव्य पाठ पर केंद्रित सत्र आयोजित किए जाएंगे।

 

रायपुर साहित्य उत्सव का उद्देश्य साहित्य, संस्कृति और समकालीन विमर्श को एक मंच पर लाना है, जिससे पाठकों, लेखकों और युवाओं के बीच संवाद को बढ़ावा मिल सके।

 

देखें live:

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *