मुंबई | 23 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ अब देश के नए टेक्सटाइल हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित सीएमएआई फैब शो 2025 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ को वस्त्र उद्योग में निवेश के लिए आदर्श गंतव्य बताया। इस अवसर पर राज्य सरकार ने क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) के साथ महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ की नई नीति देश में सबसे बेहतर है। उन्होंने निवेशकों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य में वस्त्र, गारमेंट और हैंडलूम सेक्टर के लिए अनुकूल वातावरण और व्यापक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
नवा रायपुर में खुलेगा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन
मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने हाल ही में नवा रायपुर में 271 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन खोलने की मंजूरी दी है। इससे न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि कोसा साड़ियों जैसे पारंपरिक वस्त्रों को अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिलेगी।
IMG 20250423 WA0018
1000 से अधिक रोजगार देने वाले उद्यमों को विशेष प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने बताया कि कपड़ा उद्योग से जुड़े एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए सरकार विशेष अनुदान दे रही है। जिन उद्यमों में 1000 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, उन्हें विशेष रियायतें दी जाएंगी। 100 करोड़ के निवेश पर 252 करोड़ तक की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा की जा रही है।
इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी बना रहे छत्तीसगढ़ को निवेश का केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट से कार्गो सुविधा शुरू हो चुकी है और 48 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम जारी है। रायपुर से विशाखापट्नम तक एक्सप्रेसवे बन रहा है, जिससे पोर्ट कनेक्टिविटी से उद्योग को व्यापक लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आईटीआई संस्थानों में टेक्सटाइल इंडस्ट्री की ज़रूरतों के अनुसार तकनीकी और नवाचार आधारित कोर्स शुरू किए गए हैं। इससे इंडस्ट्री को प्रशिक्षित और दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध हो रहा है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिनमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, उद्योग सचिव रजत कुमार और सीएसआईडीसी के एमडी अभिषेक अग्रवाल शामिल रहे।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...