रायपुर, 14 अगस्त 2025 (Ekhabri.com)।राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच में आज भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत का विभाजन इतिहास की गहरी पीड़ा है, जिसकी कसक आज भी महसूस की जाती है। उस दौर में लाखों लोगों को अपने घर, परिवार और मातृभूमि से दूर होना पड़ा, जबकि कई स्थानों पर हिंसा और अशांति ने जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री ने अमृतसर स्टेशन जैसी विभाजन कालीन घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जो लोग भारत लौटे, उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी परिश्रम और साहस के साथ नई शुरुआत की, जो प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि भी है, जिनका व्यक्तित्व विशाल और स्वभाव परोपकारी था। आज धरमजयगढ़ में उनकी पुण्यतिथि पर संस्कृति रक्षा महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता कठिन संघर्ष और त्याग के मूल्यों पर प्राप्त हुई है। तिरंगे का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर-घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्राओं ने पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधा है।
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. सदानंद सप्रे ने विभाजन की घटनाओं को इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और भारत की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने के लिए सभी से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. युधिष्ठिर लाल महाराज ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को विभाजन काल की पीड़ा और चुनौतियों से अवगत कराना आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अजय जामवाल, पवन साय, साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और गणमान्यजन उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...