महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच अटूट सांस्कृतिक संबंधों पर मुख्यमंत्री का जोर,राजधानी रायपुर में बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 73वें अधिवेशन का आयोजन - Ekhabri.com
रायपुर, 11 जनवरी 2025 // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के चौबे कॉलोनी में आयोजित बृहन्महाराष्ट्र मंडल के 73वें वार्षिक अधिवेशन में भाग लिया। उन्होंने अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। इस अवसर पर मराठी समाज से जुड़े प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों राज्यों का जुड़ाव ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत है। उन्होंने सीपी बरार के दौर का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय दोनों राज्यों की राजधानी नागपुर थी, जो एकजुटता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के संस्थापक बालासाहेब देशपांडे को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया। साथ ही उन्होंने भगवान रामलला के मंदिर में विराजने की सालगिरह पर शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने मराठा मंडल के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य, कला, समाज कल्याण, और शिक्षा के क्षेत्र में समाज का योगदान प्रेरणादायक है। छत्रपति शिवाजी महाराज के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की संस्कृति का मेल समाज की बेहतरी के लिए प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर वार्षिक स्मारिका का विमोचन किया गया और विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...