रायपुर, 23 जनवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शॉल और प्रतीक चिन्ह नंदी भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
मुलाकात के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश आज पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साहित्य और संस्कृति से जुड़े इस आयोजन में देशभर के लेखक, साहित्यकार और पाठक भाग लेंगे।










