रायपुर। छत्तीसगढ़ की नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक और बड़ा कदम उठाया गया। राजधानी रायपुर के माना कैंप स्थित नगर सेना केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 20 नवीन अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने नवा रायपुर सेक्टर-13 में फायर स्टेशन सह आवासीय परिसर और नवीन सेनानी कार्यालय (माना) का भी लोकार्पण किया।
अत्याधुनिक फायर वाहनों से मिलेगी आपात सेवाओं को नई गति
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ये अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन प्रदेश की आपातकालीन सेवाओं को तेज़ी और कुशलता प्रदान करेंगे। इससे आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण और जान-माल की सुरक्षा और प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने अग्निशमन कर्मियों को “सच्चा नायक” बताते हुए उनकी सेवा भावना की सराहना की।
डेमो और उपकरणों की प्रदर्शनी बनी कार्यक्रम की खास झलक
कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने आगजनी की घटनाओं से निपटने का लाइव डेमो प्रस्तुत किया, जिसे मुख्यमंत्री ने गहराई से देखा और जवानों की तत्परता की प्रशंसा की।
साथ ही अग्निशमन सेवाओं में प्रयुक्त अत्याधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें लुकास जैक, ग्लास ब्रेकर, फायर जैल ब्लैकेट, फायर सूट, अंडर वॉटर कैमरा आदि को प्रदर्शित किया गया।
राज्य में अब कुल 161 अग्निशमन वाहन
उप पुलिस महानिरीक्षक अजात शत्रु बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि वर्ष 2017 में नगरीय निकाय से अग्निशमन सेवा के हस्तांतरण के बाद से सेवा को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कुल 161 अग्निशमन वाहन उपलब्ध हो चुके हैं। रायगढ़, कोरबा, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, धमतरी, कोरिया और अंबिकापुर जिलों को तत्काल वाहन सौंपे गए हैं।
5.5 करोड़ की लागत से नवा रायपुर में फायर स्टेशन
एनआरडीए द्वारा 5.5 करोड़ रुपये की लागत से नवा रायपुर में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के लिए फायर स्टेशन सह आवासीय परिसर का निर्माण कराया गया है। इस अत्याधुनिक केंद्र से राजधानी क्षेत्र की आपदा प्रबंधन क्षमता में काफी बढ़ोतरी होगी।
शहीद अग्निशमन कर्मियों को समर्पित “फायर सेफ्टी वीक”
14 से 20 अप्रैल तक आयोजित हो रहे अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की जानकारी देते हुए सिंह ने बताया कि ये सप्ताह उन वीर अग्निशमन कर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने कर्तव्य पालन में बलिदान दिया। 14 अप्रैल को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
विधायक मोतीलाल साहू
अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ
पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...