रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के तेलीबांधा तालाब पहुंचे, जहां वे राज्य स्तरीय ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 17 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।
यह विशेष स्वच्छता अभियान महात्मा गांधी की 2 अक्टूबर को मनाई जाने वाली जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ के विषय पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव ने सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों और संस्थानों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
अभियान के तहत वृक्षारोपण, वॉकथॉन, प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही ‘क्लीन स्ट्रीट फूड चैलेंज’, ‘वेस्ट टू आर्ट’ और ‘स्वच्छ भारत कल्चर फेस्ट’ जैसे आयोजनों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। सफाई मित्रों के लिए विशेष स्वच्छता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्वास्थ्य सेवाओं का प्रावधान किया जाएगा।
अभियान के दौरान श्रमदान के माध्यम से रेलवे स्टेशन, नालों और सड़कों की सफाई की जाएगी, जिससे स्वच्छता के प्रति नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...