रायगढ़ | 27 मई 2025:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत रायगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि राजस्व अभिलेखों में की गई गलत प्रविष्टि की सीधी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी पर तय की जाएगी। यदि किसी अधिकारी के लॉगिन से त्रुटिपूर्ण एंट्री हुई है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के ज़मीन व दस्तावेज़ से जुड़े मामलों में लापरवाही से शासन की साख प्रभावित होती है, इसलिए राजस्व प्रणाली को जवाबदेह और पारदर्शी बनाना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने लात नाला सिंचाई परियोजना की देरी पर नाराज़गी जताते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने को कहा। अटल सिंचाई योजना की लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता देने, गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र के 26 गांवों में भूमि रजिस्ट्री पर लगे प्रतिबंध को हटाने जैसे अहम निर्णय लिए गए।
ग्रामीण विकास व किसान कल्याण पर भी दिया जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गांवों में नियमित दौरे करने और किसानों को खाद-बीज की आपूर्ति सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएपी की संभावित कमी के मद्देनजर वैकल्पिक उपायों की जानकारी किसानों तक पहुंचाने की बात कही गई। साथ ही किसानों को फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।
मानसून पूर्व तैयारियों और स्वास्थ्य मुद्दों पर विशेष निर्देश
मुख्यमंत्री ने मानसून पूर्व सर्पदंश से निपटने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त एंटीवेनम स्टॉक रखने का आदेश दिया। डेंगू व पीलिया की रोकथाम के लिए नगर निगम को अलर्ट रहने को कहा। अवैध शराब पर कार्रवाई और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में रेशम उत्पादन, भू-जल स्तर सुधार, पर्यटन, सड़क मरम्मत और जन औषधि केंद्रों के प्रचार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, देवेंद्र प्रताप सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...