Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री का बस्तरिया अंदाज में स्वागत - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री का बस्तरिया अंदाज में स्वागत

गौरसिंग मुकुट पहनाकर किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री ने बस्तर हाट की थीम पर आधारित एक्सपीरियंस जोन और स्टाल्स का अवलोकन किया

IMG 20241118 WA0031
IMG 20241118 WA0031

रायपुर, 18 नवंबर 2024 / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचने पर बस्तरिया अंदाज में भव्य स्वागत हुआ। जनजातीय लोक नर्तक दलों ने पारंपरिक प्रस्तुतियां दीं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें गौर सिंग मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।

IMG 20241118 WA0030
IMG 20241118 WA0030

चित्रकोट में आयोजित बैठक के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बस्तर हाट की थीम पर आधारित एक्सपीरियंस जोन और विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। यहां बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर के विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों में विकास और नवाचार की झलक देखने को मिली।

 

‘बस्तर कॉफी’ की झलक

 

बस्तर जिले के स्टॉल में ‘बस्तर कॉफी’ की प्रक्रिया और उसके प्रसार को रोचक तरीके से दर्शाया गया। इसमें कॉफी उत्पादन की पूरी प्रक्रिया, जैसे ताजा चेरी से लेकर कॉफी की धुलाई, भुनाई, पिसाई और पाउडर पैकेजिंग, को विस्तार से दिखाया गया। इस पहल से स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है और बस्तर कॉफी ब्रांड को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास जारी है।

 

कला और नवाचार का संगम

 

कोण्डागांव जिले के स्टॉल में पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक विकास परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। झिटकू मिटकी आर्टिसन प्रोड्यूसर ने बेल मेटल कला के जरिए अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति प्रस्तुत की। जिले की पर्यटन विकास योजनाओं, गारमेंट फैक्ट्री, एनीमिया मुक्त अभियान और नागरिक सेवाओं के लिए ‘मावा कोण्डानार’ मोबाइल ऐप की जानकारी भी दी गई।

Read Also  लोकसभा विस्तार और परिसीमन की बड़ी तैयारी…संसद में उठेगा लोकतंत्र के भविष्य का सबसे अहम सवाल

 

शिक्षा और बाल विकास में नवाचार

 

दंतेवाड़ा जिले ने शिक्षा और बाल कल्याण के नवाचारों को सामने रखा। बाल मित्र कार्यक्रम के तहत स्कूल से बाहर के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने और बाल मित्र पुस्तकालयों के जरिए बच्चों को नेतृत्व और निर्णय क्षमता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल शिक्षा के साथ समग्र विकास में सहायक साबित हो रही है।

 

लघु वनोपज से आजीविका

 

कांकेर जिले में लघुवनोपज आधारित परियोजनाओं और उद्यानिकी विकास को प्राथमिकता दी गई है। फ्रेश सीताफल परियोजना किसानों और स्वसहायता समूहों की आय का मुख्य स्रोत बन गई है। इसके अलावा, पोषण और रोजगार के लिए लघु धान से मछली पालन और कड़कनाथ मुर्गी पालन के अवसरों की जानकारी साझा की गई।

 

महिला सशक्तिकरण के प्रयास

 

नारायणपुर जिले में महिला सशक्तिकरण के लिए हर्बल गुलाल, मशरूम उत्पादन, कड़कनाथ और बटेर पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया है। इनसे महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिली है। जिले में पोषण आहार और एकीकृत कृषि की पहल के साथ आधुनिक तकनीकों के समावेश को भी प्रदर्शित किया गया।

 

यातायात और आवासीय योजनाएं

 

सुकमा जिले के स्टॉल में यातायात सुविधाओं और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रही आवासीय परियोजनाओं और हक्कुम मेल अंतर्गत यातायात सुधार के प्रयासों को दर्शाया गया। मरईगुड़ा पंचायत की लखपति दीदी योजना ने महिला स्वसहायता समूहों के आर्थिक सशक्तिकरण के सकारात्मक परिणाम दिखाए।

 

‘नियद नेल्ला नार’ योजना के नतीजे

 

बीजापुर जिले में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में संचालित ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के सकारात्मक प्रभावों को प्रदर्शित किया गया। इस योजना के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए स्थानीय संसाधनों और तकनीकी का उपयोग किया गया है। जिले के प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन के जरिए बढ़ावा देने की जानकारी भी साझा की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *