रायपुर, 19 मई 2025। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड स्थित दुर्गम और आदिवासी बहुल ग्राम बिजराकछार पहुँचे। जंगल और पहाड़ियों के बीच बसे इस सुदूर क्षेत्र में पहली बार मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। समाधान शिविर में मुख्यमंत्री के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की और ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए कई बड़ी घोषणाएं कीं। डिंडोरी में नए कॉलेज की स्थापना, खुड़िया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन और लोरमी में छात्रावास निर्माण की घोषणा की गई।
14 ग्राम पंचायतों के लोगों से सीधा संवाद
समाधान शिविर के क्लस्टर में बिजराकछार सहित 14 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था। मुख्यमंत्री ने सभी पंचायतों के ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
लाभ वितरण और योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री साय ने शिविर में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पीएम आवास योजना की चाबियाँ, नोनी सुरक्षा योजना के बॉन्ड, मनरेगा के जॉब कार्ड, लखपति दीदी प्रमाण पत्र, चक्रीय निधि तथा तेंदूपत्ता संग्रहण परिवार की मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि भी वितरित की।
वन विभाग की ओर से महिला समूह को अचानकमार सफारी संचालन हेतु वाहन की चाबी सौंपी गई।
सरकार की गारंटी पर दिया भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरी ईमानदारी से जमीन पर उतारा जा रहा है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी, 5 लाख 60 हजार से अधिक भूमिहीनों को किसान सम्मान निधि का लाभ, और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
7,970 में से 7,964 आवेदन निराकृत
समाधान शिविर के दौरान 7,970 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 7,964 का गुणवत्ता के साथ समाधान किया गया। सबसे अधिक पीएम आवास योजना के अंतर्गत 1,977 आवेदन मिले। आवास प्लस 2.0 में 1,469 नए नाम जोड़े गए।
केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। दोनों ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि गारंटियों को पूर्ण प्राथमिकता दी जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...