रायपुर, 28 जून 2024/ प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा आज देर शाम अचानक जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने आगजनी की घटना के बाद कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के पूर्ण हो चुके रिस्टोरेशन कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक लेकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित गुप्ता, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि घटना बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। इससे आम जनता और कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को भौतिक और भावनात्मक नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने भवन का रिस्टोरेशन बहुत कम समय में पूरा कर लिया है और सभी अधिकारी-कर्मचारी सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन पूरी क्षति की पूर्ति के लिए पूरा सहयोग करेगा। आम जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए जनसमस्या निवारण शिविर शुरू किया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने कहा कि इस घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसका सुनिश्चित पालन किया जाए। उन्होंने लोक सेवकों को अपने कक्ष में कम से कम 2-3 घंटे लोगों से मिलने के निर्देश दिए। जिनके विरुद्ध साक्ष्य मिल रहे हैं उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर दीपक सोनी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यवाहियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में करीब 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीमा दावा राशि का भुगतान शुरू हो गया है और 24 घंटे सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि मुख्य आयोजक और सहयोगियों सहित अब तक 153 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...