Google Analytics Meta Pixel मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने कोविड कॉल सेंटर से मरीजों का जाना हालचाल - Ekhabri.com

मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने कोविड कॉल सेंटर से मरीजों का जाना हालचाल

कोविड कॉल सेंटर में सुविधाएं देख मुख्य सचिव ने दी शाबाशी

रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने सोमवार को रायपुर जिला प्रशासन द्वारा संचालित बहुद्देश्यीय एकीकृत कोविड-19 कॉल सेंटर से दूरभाष पर सीधे बातचीत कर कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीज से सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। मुख्य सचिव आरपी मंडल ने कॉल सेंटर के जरिए रायगढ़ जिले के सरपंच को भी फोन कर उनके गांव में कोरोना मरीजों की संख्या व उनके उपचार के किए गए प्रबंधों से अवगत हुए। इस कोविड कॉल सेंटर द्वारा कोरोना मरीजों को सुविधा प्रदान करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार, इस कॉल सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित पूरी टीम को शाबाशी दी। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ.एस. भारतीदासन, नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार, सीईओ जिला पंचायत डॉ. गौरव कुमार सिंह भी इस दौरान उनके साथ थे।


मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी
कोविड कॉल सेंटर पहुंचे मुख्य सचिव आरपी मंडल को नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने इस सेंटर के जरिए मरीजों की देखभाल व उनकी सहायता के लिए उपलब्ध सभी सुविधाओं और कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर से कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से दूरभाष के जरिए नियमित संपर्क स्थापित कर उनकी हर जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।


कॉल सेंटर मरीजों को मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूती दे रहा
रायपुर जिले के आपातकालीन सहायता व नियंत्रण कक्ष से जुड़ा यह कॉल सेंटर मरीजों को दवा, चिकित्सा, एंबुलेंस जैसी सुविधाओं के साथ मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूती दे रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर नगर निगम, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने हर जरूरी सुविधाओं से लैस यह कॉल सेंटर तैयार किया,जिसका संचालन स्वयंसेवी संस्था समर्थ चेरिटेबल ट्रस्ट और वी द पीपल के वालंटियर कर रहे हैं। यह टीम सोशल मीडिया के जरिए भी आम नागरिकों से कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने व्यापक अभियान भी संचालित कर रही है।

Read Also  Ekhabri खास खबर: छत्तीसगढ़ में बनेंगे 146 आयुष ग्राम


कॉल सेंटर से माना कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीज से की बात
मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने इस कॉल सेंटर से माना कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीज महेंद्र साहू से बात कर उपलब्ध सुविधाओं व उनको मिल रही सेवाओं एवं उनके स्वास्थ्य के संबंध में बातचीत की। प्रदेशभर के पंचायत पदाधिकारियों से जुड़े नेटवर्क के तहत इस कॉल सेंटर से मुख्य सचिव मंडल ने रायगढ़ जिले के ग्राम बनसिया के सरपंच मनोहर पटेल से भी उनके गांव में मरीजों की संख्या व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेकर आपदा प्रबंधन हेतु की गई व्यवस्थाओं से अवगत हुए। श्री मंडल ने इस कॉल सेंटर के जरिए कोरोना मरीजों को दी जा रही सुविधाओं एवं मनोवैज्ञानिक तौर पर उन्हें इस बीमारी से निपटने के लिए किये गए प्रबंधों के लिए रायपुर जिला प्रशासन की सराहना की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

बेटियों की सुरक्षा में लापरवाही नहीं, मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *