Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान ने पकड़ी तेज रफ्तार - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान ने पकड़ी तेज रफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, बाल अपराधों की रोकथाम और संकट की स्थिति में बच्चों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशभर में बाल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देशन में संचालित इन गतिविधियों के तहत स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों, किशोर-किशोरियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आम नागरिकों को बाल अधिकारों तथा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।

 

रायपुर, बालोद और बेमेतरा जिलों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों और शासकीय योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया। अभियान में बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ बाल अपराधों की पहचान, रोकथाम और संकट की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

 

रायपुर जिले में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, भाटागांव द्वारा स्काउट गाइड, बेमेतरा की टीम, बालिकाओं के समूह, धूम्रपान करते पाए गए बालकों और यात्रियों के बीच जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। इस दौरान किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं आदर्श नियम 2016, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) 2012 एवं नियम 2020, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 और दत्तक ग्रहण विनियम 2022 सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

 

जागरूकता कार्यक्रमों में मिशन वात्सल्य, मुख्यमंत्री बाल उदय योजना, बाल सक्षम नीति और बाल संरक्षण नीति जैसी शासकीय पहल और योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही बाल हिंसा, शोषण, बाल श्रम, बाल तस्करी, मानव तस्करी और साइबर अपराध जैसे गंभीर विषयों को लेकर बच्चों और आमजन को सतर्क किया गया।

Read Also  28 मार्च तक ED की रिमांड पर भेजे गए केजरीवाल,तीन घंटे की लंबी बहस के बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

 

अभियान के दौरान ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को भी प्रमुखता से साझा किया गया। लोगों को बताया गया कि किसी बच्चे के संकट में होने या उसके बाल अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। महिलाओं के लिए 181 और आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।

 

रायपुर जिले में 13 अगस्त को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुड़मुड़ी, तिल्दा और शासकीय हाई स्कूल छतौद, तिल्दा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में कुल 671 बच्चों और 16 शिक्षकों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों को बाल हितैषी सिद्धांतों, बाल अधिकारों, पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, साइबर क्राइम और गुड टच-बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

 

इसी दौरान छतौद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-03 का निरीक्षण भी किया गया। यहां बच्चों, शिशुवती माताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को विभागीय योजनाओं तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

 

बालोद जिले के विकासखंड बालोद अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंघाटोला में भी जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम और बाल अधिकारों से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में 113 बालक-बालिकाओं के साथ विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। बच्चों को यह भी समझाया गया कि किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा या संकट की स्थिति में वे किस तरह सहायता प्राप्त कर सकते हैं और किन माध्यमों से अपनी शिकायत या समस्या संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।

Read Also  आत्मसमर्पण नीति से नक्सलवाद ढहा, कांकेर में 21 नक्सली मुख्यधारा में

 

प्रदेशभर में संचालित इन जागरूकता गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के साथ समाज में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, हिंसा, शोषण और साइबर अपराध के खिलाफ संवेदनशीलता बढ़ाना है। जागरूकता अभियान के माध्यम से बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों को बाल संरक्षण की जिम्मेदारी में सहभागी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

 

विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे बच्चों के प्रति संवेदनशील और सजग रहें। किसी भी बच्चे के साथ हिंसा, शोषण या अधिकारों के उल्लंघन की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित सहायता सेवाओं से संपर्क करें, ताकि समय पर हस्तक्षेप कर बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *