रायगढ़, 23 अप्रैल 2025:विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर ब्लॉक में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गारे पेल्मा 3 कॉलरी लिमिटेड और अदाणी पॉवर लिमिटेड के सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में इस वर्ष की थीम ‘हमारी धरती, हमारी शक्ति’को केंद्र में रखा गया।
प्रोजेक्ट उत्थान के अंतर्गत जिले के 27 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पृथ्वी दिवस को लेकर रंगोली, चित्रकला, भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों में 200 से अधिक स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग की जानकारी दी गई। बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने की शपथ ली। इसके साथ ही पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया, ताकि हरित भविष्य की नींव रखी जा सके।
प्रतिभागी बच्चों को मिला सम्मान
प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया।
IMG 20250423 WA0031
विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही खास
इस कार्यक्रम में पर्यावरण विभाग, उद्यानिकी विभाग के प्रतिनिधियों, स्कूलों के प्रिंसिपल्स और शिक्षकों के साथ अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
अदाणी फाउंडेशन के सतत प्रयास
अदाणी समूह, अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से रायगढ़ जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका और ढांचागत विकास जैसे सीएसआर कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है।
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...