रायपुर, पूनम ऋतु सेन। आज के समय में सोशल मीडिया का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है और इसमें बच्चों की मौजूदगी रफ्तार पकड़ रही है। बच्चे छोटी उम्र से ही स्मार्टफोन के आदी होते जा रहे हैं। यह लत एक सीमा के बाद हानिकारक रूप ले लेती है, आइये जानतें हैं माता-पिता कैसे रखे अपने बच्चों को इससे दूर-
1. समय सीमा निर्धारित करें : सोशल मीडिया पर समय बिताने के लिए बच्चों की समय सीमा को निर्धारित करें। साथ उन्हें सोशल मीडिया का उपयोग करने के लिए ऐसा समय दें, जिससे उनकी पढ़ाई, नींद, भोजन जैसी जरूरी चीजें बाधित न हो।
2. सोशल अकाउंट्स की निगरानी करें : अगर बड़े बच्चे का फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अकाउंट्स हैं, तो नियमित रूप से उन अकाउंट्स को चेक करते रहें। माता पिता चाहें, तो सप्ताह में एक बार ऐसा कर सकते हैं। इससे बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनी रहेगी। वहीं, छोटे बच्चों को सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाने की अनुमति न दें।
3. बच्चों को बताएं क्या गलत है : सोशल मीडिया पर सही और गलत दोनों तरह की चीजों का प्रसार होता है। ऐसे में इसके उपयोग से पहले बच्चों को पता होना चाहिए कि सही और गलत में क्या अंतर है। खासकर गलत आदतों के बारे उन्हें जानकारी होनी चाहिए। इसलिए, सोशल मीडिया की गलत आदतों के बारे में बच्चों को जरूर बताएं ताकि वह इसे दूरी बनाकर रखें।
4. दोस्तों के साथ आमने-सामने की बातचीत के लिए प्रोत्साहित करें : दोस्तों से बात करने के लिए सोशल मीडिया की जगह बच्चों को प्रोत्साहित करें कि वह उनके पास जाएं और बातें करें। इससे उनकी दोस्ती भी बढ़ेगी और सोशल मीडिया की लत भी नहीं लगेगी।
5.बच्चों से सोशल मीडिया के बारे में खुल कर बात करें : बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले उनसे सोशल मीडिया के बारे में खुल कर बात करें। वहीं, अगर बच्चा पहले से इसका उपयोग कर रहा है, तो उससे पूछें कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल कैसे कर रहा है।
सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान दोनों है। इसलिए, जरूरी है कि बच्चों तक इसकी पहुंच को सीमित रखा जाए।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...