चीन हमेशा से ही ताइवान को अपना संप्रभु क्षेत्र बताता रहा है। वह कई बार ताइवान पर जबरन कब्जा करने की धमकी भी दे चुका है। उसे यह कभी पसंद नहीं कि ताइवान में किसी दूसरे देश के नेता या प्रतिनिधि स्वतंत्र रूप से जाएं, वहां के नेताओं से मिलें। ऐसा करने वाले देशों को वह धमकाता है। नैैंसी पेलोसी की यात्रा से पहले भी उसने ताइवान के साथ ही अमेरिका को भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। अब उसने सैन्य अभ्यास शुरू भी कर दिया है।
चीन भले ही यह दिखाने का प्रयास कर रहा है कि उसने पेलोसी की यात्रा की प्रतिक्रिया में सैन्य अभ्यास शुरू किया है, परंतु, उसने जो रणनीति अपनाई है, उससे उसके विस्तृत और खतरनाक इरादों के संकेत मिल रहे हैैं। ऐसा लग रहा है कि वह सैन्य अभ्यास नहीं, बल्कि ताइवान पर कब्जे का पूर्वाभ्यास कर रहा है। वह अपनी ताकत के साथ ही अमेरिका व अन्य देशों की प्रतिक्रिया का आकलन भी करना चाहता है।
चीन ने सैन्य अभ्यास के लिए छह महत्वपूर्ण क्षेत्रों का चयन किया है। ये सभी छह क्षेत्र रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण हैैं। इनमें से एक क्षेत्र ताइवान स्ट्रेट (चीन और ताइवान को अलग करने वाला करीब 160 किलोमीटर चौड़ा समुद्री क्षेत्र) के सबसे संकरे हिस्से को कवर करता है। अन्य का उपयोग एक प्रमुख बंदरगाह को अवरुद्ध करने या ताइवान के तीन मुख्य सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए किया जा सकता है। एक क्षेत्र से दक्षिणी ताइवान के सामने के क्षेत्र को बंद किया जा सकता है और ताइवान तक बाहरी मदद की पहुंच को रोका जा सकता है। इसी तरह सभी छह क्षेत्रों का किसी न किसी तरह से बहुत ही महत्व है।
बाइडन प्रशासन के अधिकारियों को लगता है कि चीन ताइवान को पूरी तरह से अलग-थलग नहीं करेगा, क्योंकि इससे उसकी अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ेगा। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का मानना है कि चीन की रणनीति अपनी ताकत का प्रदर्शन कर ताइवान को डराना है। वह अभी सीधे युद्ध नहीं छेड़ेगा।
हालांकि, दूसरे विशेषज्ञों की राय इससे अलग है।
पेंटागन में काम कर चुकीं और अब वाशिंगटन में सेंटर फार स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के लिए काम करने वाली बोनी लिन कहती हैैं कि अगर तनाव बढ़ा तो हालात को संभालना मुश्किल हो जाएगा। वह कहती हैैं, ‘यदि कोई सैन्य अभ्यास नाकाबंदी में परिवर्तित हो जाता है, जब यह स्पष्ट हो जाता है कि यह सैन्य अभ्यास एक नाकाबंदी है? तब जवाब देने वाला पहला व्यक्ति कौन होना चाहिए? ताइवान की सेना? अमेरिका? यह स्पष्ट नहीं है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...